AIMA MAT 2022: मैनेजमेंट एप्टिट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी अप्लाई करें
AIMA MAT 2022: अखिल भारतीय प्रबंधन संघ की ओर से मैनेजमेंट एप्टिट्यूड टेस्ट यानी MAT 2022 के लिए परीक्षा का आयोजन इसी महीने 15 मई, 2022 को किया जाएगा। वहीं, परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को 11 मई, 2022 को जारी कर दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIMA MAT 2022: अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (AIMA) के द्वारा आयोजित किए जाने वाले मैनेजमेंट एप्टिट्यूड टेस्ट (MAT 2022) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 9 मई, 2022 को है। जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होना है और अब तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वह अखिल भारतीय प्रबंधन संघ की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर MAT 2022 के लिए अपना आवेदन पूरा कर लें। इसके बाद उन्हें आवेदन का कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा।
AIMA MAT 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
अखिल भारतीय प्रबंधन संघ की ओर से मैनेजमेंट एप्टिट्यूड टेस्ट यानी MAT 2022 के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और पेपर बेस्ट टेस्ट (PBT) का आयोजन इसी महीने 15 मई, 2022 को किया जाएगा। वहीं, परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को 11 मई, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा संघ की ओर से निर्धारित की गई विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
AIMA MAT 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार सबसे पहले AIMA की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
- अब सबसे पहले सामान्य जानकारी दर्ज करके अपना लॉग इन आईडी बनाना होगा।
- लॉग इन आईडी बनाने के बाद उम्मीदवार अपनी आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।
- अब पाठ्यक्रम का चयन करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब आवेदन पत्र में सभी जानकारियां सही तरीके से भरें, जो मांगी जा रही है।
- फिर इसे सेव कर दें और ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट आउट ले लें।
मैनैजमेंट एप्टिट्यूड टेस्ट (MAT) एक अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा है। इसका आयोजन अखिल भारतीय प्रबंधन संघ की ओर से किया जाता है। देश के 600 व्यवसायिक संस्थानों की ओर से ऑफर किए जाने वाले प्रबंधन के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में इसके माध्यम से प्रवेश मिलता है। MAT परीक्षा में कुल पांच सेक्शन में 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। इनमें लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंसन, तर्कशक्ति, डेटा विश्लेषण और दक्षता, मैथेमेटिकल स्किल और भारतीय एवं वैश्विक पर्यावरण से सवाल शामिल होते हैं। इन सवालों के उत्तर देने के लिए उम्मीदवारों को 2.5 घंटे का समय दिया जाता है।
कमेंट
कमेंट X