AILET 2025: आईलेट के आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए मिला आज इतने बजे तक का समय, आठ दिसंबर को होगा एग्जाम
AILET 2025: एनएलयू दिल्ली ने आईलेट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए उम्मीदवारों को आज का समय दिया है। आवेदन शुल्क का भुगतान आज रात 12 बजे से पहले करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AILET 2025: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2025 के लिए पंजीकरण शुल्क भुगतान की समय सीमा आज 19 नवंबर को 11:59 बजे तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (nationallawuniversitydelhi.in) पर जाकर पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
उम्मीदवार ध्यान दें, आईलेट 2025 के लिए नए सिरे से पंजीकरण की प्रक्रिया बंद कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने आईलेट 2025 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं किया है, उन्हें ही प्रक्रिया पूरी करने की अनुमति है। शुल्क का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI सुविधा के माध्यम से ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।
परीक्षा तिथि
आईलेट 2025 परीक्षा 8 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 28 नवंबर को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आईलेट 2025 स्नातक (बीए एलएलबी), स्रातकोत्तर (एलएलएम) और डॉक्टरेट (पीएचडी) स्तर के लॉ पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जा रहा है।
परीक्षा पैटर्न
आईलेट 2025 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। AILET 2025 परीक्षा में 4 खंड होंगे- अंग्रेजी, करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और तार्किक तर्क। कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्तियों के छात्रों के लिए, न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत 45 प्रतिशत होना आवश्यक है। इससे पहले, अनारक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए यह 55 प्रतिशत अंक और आरक्षित श्रेणियों के लिए 50 प्रतिशत था।
कमेंट
कमेंट X