फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIIMS NORCET 9 Mains Result 2025 declared, 13,996 candidates qualify; choice filling from Oct 13

AIIMS NORCET 9 Result: एम्स ने जारी किया नॉर्सेट-9 मुख्य परीक्षा का परिणाम, 13996 उम्मीदवार सफल; देखें सूची

Fri, 03 Oct 2025 07:02 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 03 Oct 2025 07:02 PM IST
सार

AIIMS NORCET 9 Mains Result: एम्स ने नॉर्सेट-9 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 13,996 उम्मीदवार सफल हुए हैं। परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित हुई थी। सीट आवंटन की अंतिम स्थिति और ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 13 से 20 अक्तूबर तक चलेगी।
 

विज्ञापन
AIIMS NORCET 9 Mains Result 2025 declared, 13,996 candidates qualify; choice filling from Oct 13
AIIMS NORCET 9 Mains Result (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

AIIMS NORCET 9 Mains Result 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET 9) मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आज, 3 अक्तूबर को घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 13,996 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को नॉर्सेट-9 स्टेज 2 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। रिजल्ट उन अभ्यर्थियों के लिए भी उपलब्ध रहेगा, जो परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन

अब आगे क्या?

एम्स ने नॉर्सेट-9 स्टेज 2 परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2025 को किया था। यह भर्ती परीक्षा नर्सिंग ऑफिसर पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी। एम्स की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सीट आवंटन की अंतिम स्थिति और विस्तृत प्रक्रिया 13 अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी। उसी दिन से ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी शुरू होगी, जो 20 अक्तूबर 2025 तक चलेगी।

  • इस बार नॉर्सेट 9 परीक्षा के लिए कुल 19,332 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए थे।
  • इनमें से 13,996 अभ्यर्थियों ने स्टेज 2 परीक्षा में क्वालीफाई किया है।
  • यह परिणाम प्रोविजनल है और कैंडिडेट्स की पात्रता की जांच के बाद ही अंतिम रूप से मान्य होगा। किसी भी स्तर पर विसंगति पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी।

परिणाम पीडीएफ यहां देखें...

श्रेणीवार सफल अभ्यर्थियों का विवरण

नॉर्सेट-9 स्टेज 2 परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों का लिंग और श्रेणीवार आंकड़ा इस प्रकार है:

श्रेणी पुरुष पुरुष PWBD महिला महिला PWBD कुल
अनारक्षित 412 02 1445 04 1863
ईडब्ल्यूएस 356 - 741 02 1099
ओबीसी 2188 06 4422 06 6622
एससी 1069 01 2259 01 3330
एसटी 219 - 859 04 1082
कुल 4244 09 9726 17 13996

विज्ञापन

ऐसे हल की गई टाई की समस्या

एम्स ने स्पष्ट किया है कि यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान रहे तो टाई निम्नलिखित तरीके से सुलझाया गया:

  • सबसे पहले जन्मतिथि को आधार बनाया गया, जिसमें उम्रदराज उम्मीदवार को वरीयता दी गई।
  • यदि इससे भी टाई नहीं टूटा तो गलत उत्तरों/निगेटिव मार्क्स की संख्या को आधार बनाया गया। जिन उम्मीदवारों के गलत उत्तर या निगेटिव मार्क्स कम रहे, उन्हें उच्च स्थान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed