फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIIMS entrance exam 2019: AIIMS entrance exam on 25th and 26th May, know important things here

AIIMS Entrance 2019: प्रवेश परीक्षा 25 व 26 मई को, परेशानी से बचने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

Fri, 24 May 2019 11:48 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 24 May 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
AIIMS entrance exam 2019: AIIMS entrance exam on 25th and 26th May, know important things here
एम्स - फोटो : social media

AIIMS Entrance 2019: देशभर के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) में एमबीबीएस कोर्सेस में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 25 और 26 मई 2019 को होने वाली है। इस बार 6 नए एम्स (AIIMS) जुड़े हैं। यानी, कुल 15 एम्स में 1207 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दिल्ली एम्स द्वारा देश के 153 शहरों में किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित कोई परेशानी हो, तो वे हेल्पलाइन नंबर 1800117898 पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड पर होगी।

विज्ञापन


परीक्षा में अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए एम्स ने एक आवश्यक एडवाइजरी जारी की है। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों का यह पढ़ना जरूरी है।

विज्ञापन

AIIMS entrance exam 2019: AIIMS entrance exam on 25th and 26th May, know important things here
JOB AIIMS
परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान
- अभ्यर्थी सिर्फ ओरिजिनल एडमिट कार्ड लेकर ही जाएं। आपके एडमिट कार्ड पर आईपी एड्रेस, तिथि सहित अन्य जानकारी अंकित होनी चाहिए। फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी।

- एडमिट कार्ड की एक कॉपी आगे की सीट आवंटन समेत अन्य प्रक्रियाओं के लिए सुरक्षित रख लें।

- एक दिन पहले परीक्षा केंद्र जरूर विजिट कर लें, ताकि परीक्षा के दिन केंद्र ढूंढने में कोई परेशानी न हो।

- एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम पर केंद्र पर पहुंच जाएं। देर होने पर केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

- आप अपने साथ सिर्फ ये तीन चीजें ले जाएं - एडमिट कार्ड, कोई ओरिजिनल आईडी प्रूफ जो वैध हो और सफेद बैकग्राउंड वाले दो लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।

- केंद्र पर किसी तरह की ज्वेलरी, हैट, कैप, स्कार्फ, गॉगल्स, मोटे सोल वाले जूते और बड़े मेटैलिक बटन वाले कपड़े पहनकर जाना वर्जित है। अगर धर्म या रीति के अनुसार आपको ऐसी कोई चीज पहननी है, तो इसके लिए समय से पहले केंद्र पर पहुंचकर जांच कराकर अनुमति लेनी होगी।

- परीक्षा कंप्यूटर मोड पर होगी, इसलिए इस प्रक्रिया से परिचित होने के लिए अभ्यर्थी एम्स द्वारा दिए गए मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस जरूर कर लें।


किस विषय से होंगे कितने सवाल
विषय    सवालों की संख्या
फिजिक्स    60
केमिस्ट्री    60
बायोलॉजी    60
करेंट अफेयर्स - 20
कुल 200 सवालों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 3.5 घंटे यानी 210 मिनट का समय मिलेगा।

परीक्षा को लेकर एम्स द्वारा जारी एडवाइजरी को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस करने के लिए यहां क्लिक करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed