AIBE 20: आ गया नोटिस, 29 सितंबर से शुरू होगा 20वीं बार परीक्षा के लिए पंजीकरण, नवंबर के अंत में होगा एग्जाम
BCI AIBE 20 Notification: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 20वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा का नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के मुताबिक, पंजीकरण प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होने वाली है। परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी।
विस्तार
BCI AIBE 20 Registration: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 20) का नोटिस जारी कर दिया है। पंजीकरण प्रक्रिया 29 सितंबर, 2025 से शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समयावधि तक आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर, 2025 है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से 20वीं बार परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर, 2025 को किया जाएगा।
| इवेंट्स | तिथियां |
|---|---|
| पंजीकरण शुरू | 29 सितंबर 2025 |
| ऑनलाइन भुगतान शुरू | 29 सितंबर 2025 |
| पंजीकरण की अंतिम तिथि | 28 अक्तूबर 2025 |
| भुगतान की अंतिम तिथि | 31 अक्तूबर 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी | 15 नवंबर 2025 |
| परीक्षा तिथि | 30 नवंबर 2025 |
कौन कर सकता है आवेदन
एआईबीई 20 के लिए पात्रता के अनुसार, 3 या 5 वर्षीय एलएलबी प्रोग्राम के लॉ ग्रेजुएट या अंतिम वर्ष के छात्र जिनके कोई बैकलॉग न हों, आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से रजिस्टर कर सकते हैं।
एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "कोई भी उम्मीदवार, चाहे वह वर्तमान में छात्र हो या स्नातक, जो किसी ऐसे विश्वविद्यालय या कॉलेज से पढ़ रहा हो या उत्तीर्ण हो जो बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त/अनुमोदित नहीं है, एआईबीई के लिए पात्र नहीं होगा। यह सुनिश्चित करना उम्मीदवारों की जिम्मेदारी है कि उनके शैक्षणिक संस्थान को बीसीआई द्वारा विधिवत मान्यता प्राप्त हो।"
आवेदन शुल्क
एआईबीई पंजीकरण 2025 शुल्क सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3,560 रुपये है और एससी और एसटी उम्मीदवारों को 2,560 रुपये का भुगतान करना होगा। जो छात्र भारत में वकील के रूप में वकालत करना चाहते हैं, उन्हें बीसीआई द्वारा आयोजित बार परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
कमेंट
कमेंट X