फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Age increases education with knowledge, life increases by 1.4 years with every degree

ज्ञान के साथ उम्र भी बढ़ाती है शिक्षा, हर डिग्री से 1.4 साल बढ़ जाता है जीवन

Sun, 23 Feb 2020 06:33 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 23 Feb 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
Age increases education with knowledge, life increases by 1.4 years with every degree
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

शिक्षा जीवन में केवल कामयाबी का रास्ता नहीं दिखाता, बल्कि उम्र को भी बढ़ा सकता है। येल स्कूल ऑफ मेडिसिन एवं यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बामा-बर्मिंघम के एक नए शोध में पता चला है कि स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक की पढ़ाई जीवन को लंबा करती है। बैचलर या मास्टर जैसी हर महत्वपूर्ण डिग्री पूरी होने पर व्यक्ति की उम्र में करीब 1 साल 4 महीने की वृद्धि हो जाती है।

विज्ञापन

कम पढ़ाई तो छोटा जीवन

शोध में अमेरिका के चार शहरों के 5114 लोगों को शामिल किया गया था और 30 साल तक उन पर नजर रखी गई। इनमें से 395 की मृत्यु 60 साल की उम्र से पहले हो गई। मरने वालों में 13 प्रतिशत ऐसे थे जिन्होंने कम उम्र में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। ग्रेजुएशन कर चुके लोगों के मरने का अनुपात केवल पां प्रतिशत था। शोधकर्ताओं ने उम्र प्रत्याशा का पता लगाने के लिए ईयर्स ऑफ पोटेंशियल लाइफ लॉस्ट पद्धति का सहारा लिया।

विज्ञापन

शिक्षा से उम्र प्रत्याशा जानना आसान 

अमेरिकन जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ में छपे शोध के नतीजों के मुताबिक इंसान की उम्र कई कारकों से प्रभावित होती है। इसमें उसके रहने की जगह, कहां का मूल निवासी है, रोजगार के मौके आदि की भी अहम भूमिका होती है, लेकिन शिक्षा के स्तर से उम्र का सबसे बेहतर पूर्वानुमान लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम उम्र में होने वाली मौतें हो सकती हैं कम

शोध की लेखिका डॉ. ब्रिटा रॉय ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता और आम लोगों तक उसकी पहुंच बढ़ाकर कम उम्र में मौत का शिकार हो रहे लोगों को बचाया जा सकता है। शोध के नतीजे बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अब तक यह माना जाता रहा है कि पैसे कमाने की क्षमता से जीवन की लंबाई का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed