NDA और CTET कक्षाओं की सफलता के बाद अब 'सफलता क्लास' अपने यूट्यूब चैनल पर NEET, JEE और UPSEE परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को विशेष कक्षाएं दे रहा है। दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी इन विशेष कक्षाओं के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ा रही हैं। विद्यार्थियों को इन परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए खास टिप्स दिए जा रहे हैं और पिछले सालों के पेपरों को भी हल कराया जा रहा है। इस वक्त लॉकडाउन की वजह से सफलता क्लास के 160 कोचिंग संस्थान बंद हैं। कोचिंग संस्थानों के बंद होने से इंजीनियरिंग, मेडिकल और प्रोफेशनल कोर्स के लिए एंट्रेंस की तैयारी कर रहे विद्यार्थी असमंजस में हैं कि कैसे इन परीक्षाओं की तैयारी करें। ऐसे में विद्यार्थी सफलता क्लास के यूट्यूब चैनल के जरिए घर बैठे ही इन विशेष कक्षाओं का लाभ ले सकते हैं।
NDA-CTET की सफलता के बाद 'सफलता क्लास' NEET-JEE परीक्षाओं के लिए यूट्यूब पर लाया है विशेष कक्षाएं
NEET, JEE और UPSEE बेहद महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाएं हैं। सफलता क्लास के यूट्यूब चैनल पर इन परीक्षाओं के पैटर्न के मुताबिक, विद्यार्थियों को विशेष कक्षाएं दी जा रही हैं। हर साल मेडिकल में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (NEET) का आयोजन कराया जाता है। इस परीक्षा में सफलता पाने के बाद ही अभ्यर्थी मेडिकल के स्नातक कोर्स में दाखिला पाते हैं। नीट परीक्षा में 11वीं और 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से सवाल पूछे जाते हैं। इसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय से सवाल पूछे जाते हैं। विद्यार्थी इस परीक्षा को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दे सकते हैं। नीट परीक्षा में जो सबसे अहम है, वो है नगेटिव मार्किंग। इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक नंबर कटता है। अभ्यर्थियों को तीन घंटे में 180 सवालों के जवाब देने होते हैं।
सफलता क्लास के यूट्यूब चैनल के विशेष क्लास के जरिए नीट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफलता पाने के टिप्स के साथ ही पढ़ाई की रणनीति की भी जानकारी ले सकते हैं। इसी तरह से विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) का आयोजन होता है। इस परीक्षा में भी बहुविकल्पीय पैटर्न के आधार पर सवाल पूछे जाते हैं। जेईई मेन निकालने के बाद ही परीक्षार्थी जेईई एडवांस की परीक्षा में बैठता है।
जेईई मेन में अच्छे स्कोर हासिल करने वाले विद्यार्थियों को एनआईटी और आईआईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला मिलता है। अभ्यर्थी का जितना अच्छा स्कोर होगा उसको उतना अच्छा कॉलेज मिलेगा। आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस में सफलता हासिल करना अनिवार्य है।
जेईई मेन में 90 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा ऑनलाइन होती है। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से अभ्यर्थियों को तीस-तीस सवाल पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में भी नगेटिव मार्किंग होती है। गलत जवाब देने पर 1/4 नंबर काटे जाते हैं। जेईई मेन की तैयारी कर रहे विद्यार्थी भी सफलता क्लास के यूट्यूब चैनल के विशेष कक्षाओं के जरिए विषय विशेषज्ञ फैकल्टी से खास टिप्स पा सकते हैं।
इसी तरह से UPSEE की परीक्षा विभिन्न प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा यूजी और पीजी स्तर पर होती है। यूपीएसईई परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी सफलता क्लास की विशेष कक्षाएं बेहद फायदेमंद हैं।
सफलता क्लास के यूट्यूब चैनल को अभी सब्सक्राइब करने के लिए विजिट करें- youtube.com/c/safaltaclass
कमेंट
कमेंट X