CBSE परीक्षा के रद्द होने के बाद अब CTET भी हुई स्थगित, पढ़ें ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को रद्द कर दिया है। ये परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई तक होने वाली थीं। भविष्य में स्थिति सामान्य होने पर 12वीं के छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। लेकिन हाईस्कूल के लिए ऐसा कोई ऑप्शन मौजूद नहीं है। ध्यान दें कि 10वीं की परीक्षाएं पूरी तरह से कैंसिल कर दी हैं। इसलिए उम्मीद है कि परिणाम भी अब जल्द ही जारी होंगे। इससे अलग अब एक और खबर सामने आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पांच जुलाई को होने वाली केंद्रीय शिक्षक अर्हता परीक्षा को बृहस्पतिवार को स्थगित करने का फैसला किया है। अब इसका आयोजन तभी होगा जब स्थिति अनुकूल होने होगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बात की जानकारी दी।
निशंक ने कहा, ‘पांच जुलाई को होने वाली सीटीईटी की 14वीं परीक्षा स्थगित कर दी गई है। जब परीक्षा के आयोजन के लिए स्थिति अधिक अनुकूल होगी तब परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।’ बता दें कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है, जिसमें लिखा है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 5 जुलाई 2020 को #CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली #CTET परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। स्थितियाँ अनुकूल होने पर परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा की जाएगी ।
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 5 जुलाई 2020 को #CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली #CTET परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। स्थितियाँ अनुकूल होने पर परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा की जाएगी ।@cbseindia29 pic.twitter.com/he2X4xBIm2
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) June 25, 2020
कमेंट
कमेंट X