फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   After cancelling Maharashtra SSC 10th board exam now admission in junior colleges will be through CET

बड़ा एलान: महाराष्ट्र के सभी महाविद्यालयों में सीईटी के जरिए मिलेगा दाखिला, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Fri, 25 Jun 2021 10:49 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 25 Jun 2021 10:49 AM IST
सार

सीईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर जूनियर महाविद्यालयों के प्रथम वर्ष (FYJC) में प्रवेश दिया जाएगा। - वर्षा गायकवाड़, शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
After cancelling Maharashtra SSC 10th board exam now admission in junior colleges will be through CET
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसएससी या कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद अब राज्य सरकार ने जूनियर महाविद्यालयों के प्रथम वर्ष (FYJC) में प्रवेश लेने के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (CET) आयोजित करने का फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा वैकल्पिक आधार पर जुलाई के अंत या अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


परीक्षा न देने वाले विद्यार्थियों को ऐसे मिलेगा दाखिला
राज्य भर के कॉलेजों में सीटें सीईटी स्कोर के आधार पर भरी जाएंगी। खाली सीटें उन छात्रों को आवंटित की जाएंगी जो सीईटी के लिए उपस्थित नहीं हुए थे। इन छात्रों को कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा, जिसकी गणना आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर की जाएगी। छात्रों को आश्वस्त करते हुए, गायकवाड़ ने कहा, “सभी छात्रों के लिए जूनियर कॉलेजों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। पिछले वर्ष दाखिला प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी 32 फीसदी सीटें खाली रह गई थीं।

विज्ञापन

इस समय शुरू होगी आवेदन करने की लिंक

दसवीं पास छात्रों को सीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन लिंक, एसएससी बोर्ड के परिणाम के बाद ही उपलब्ध होगा। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) 15 जुलाई तक एसएससी का परिणाम घोषित कर देंगे। कक्षा 10वीं को पास करने वाले सभी छात्र कक्षा 11वीं या एफवाईजेसी में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed