फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   After cancellation of CBSE exam know what will be the impact on the upcoming JEE NEET and CTET exam

CBSE और ICSE की परीक्षा रद्द होने के बाद जानिए क्या असर पड़ेगा आगामी JEE, NEET और CTET एग्जाम पर

Thu, 25 Jun 2020 10:31 PM IST
अवधेश कुमार एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 25 Jun 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
After cancellation of CBSE exam know what will be the impact on the upcoming JEE NEET and CTET exam
सांकेतिक तस्वीर
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की 1 से 15 जुलाई तक होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। हालात सामान्य होने पर 12वीं के छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा। जबकि 10वीं की परीक्षाएं पूरी तरह से कैंसिल कर दी हैं। यानी अब देशभर में कहीं भी 10वीं की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएंगी। वहीं 
विज्ञापन


ICSE बोर्ड ने CBSE की तर्ज पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अमल में लाने को कहा है। मालूम हो कि देशभर में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


इसके बाद अब माना जा रहा है कि इसका असर सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली अन्य परीक्षाओं को भी प्रभावित कर सकता है। इनमें JEE Mains, NEET, CTET, JEE एडवांस्ड आदि परीक्षाएं शामिल हैं। मेडिकल कोर्सेस में दाखिले के लिए होने वाला एंट्रेंस एग्जाम NEET 26 जुलाई को होना तय है। अब माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद इसका असर इस परीक्षा पर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

CTET जुलाई 2020 परीक्षा 5 जुलाई 2020 को होने वाली है। हालांकि अभी तक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। इस परीक्षा में भी लाखों छात्र शामिल होते हैं। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीएसई परीक्षा पर लिए गए फैसले का इसपर भी असर पड़ सकता है।

JEE Mains  का रिजल्ट जारी होने के बाद JEE एडवांस्ड की परीक्षा होती है। जो छात्र JEE Mains परीक्षा में सफल होते हैं वही इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसलिए JEE Mains की परीक्षा का असर JEE एडवांस्ड पर भी पड़ेगा। क्योंकि अभी तक JEE Mains की परीक्षा भी नहीं हुई है और माना जा रहा है कि यह परीक्षा भी हाटाई जा सकती है। छात्र और पेरेंट्स सोशल मीडिया पर परीक्षा हटाने की मांग कर रहे हैं।  
 
JEE Mains 2020 की परीक्षा 18 से 23 जुलाई के बीच होनी है। लेकिन यह परीक्षा भी हटाई जा सकती है। बता दें कि COVID-19 के बढ़ते मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिल्ली सहित देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं इसके चलते छात्र और अभिभावक आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चिंतित हैं।

वहीं अब छात्र अपनी बात कहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। वह हैशटैग के साथ अपनी बात रख रहे हैं। ट्विटर पर #StudentsLivesMatter #postponejeeneet2020 #HealthOverExams और #HealthOverNEETjee ट्रेंड कर रहा है। 

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2020 के लिए करीब 15 लाख छात्र हैं जिन्होंने आवेदन किया है। वहीं लगभग नौ लाख छात्रों ने जेईई मेन पीक्षा के लिए आवेदन किया था। जबकि हजारों छात्र आवेदन करने से रह गए थे। इस बार 24 लाख छात्रों को परीक्षा में शामिल होना है, लेकिन कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते छात्रों और उनके अभिभावकों को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed