इस विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानिए कैसे करना है अप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की प्रक्रिया तीस मई तक चलेगी। अभ्यर्थी मौलाना अबुल कलाम आज़ाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आवेदन के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट makautwb.ac.in है। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आवेदन कॉम एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) और ज्वॉइंट एंट्रेंस मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्क (जेईएमएटी) के जरिए होता है।
सीईटी की परीक्षा के जरिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। जबकि जेईएमएटी के जरिए एमबीए, एमचए और अन्य डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिला मिलता है। इन दोनों ही परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन दोनों ही परीक्षाओं में पास होने वाले अभ्यर्थियों को ही मौलान अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दाखिला मिलेगा।
इसे भी पढ़ें-JEE Main 2020: जेईई मेन की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने दी ये जानकारी
सीईटी परीक्षा में 50 प्रश्न आते हैं और प्रत्येक प्रश्न दो नंबर का होता है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का वक्त दिया जाता है। जबकि जेईएमएटी की परीक्षा दो घंटे की होती है और इसमें 100 सवाल पूछे जाते हैं। ये सवाल अंग्रेजी, गणित और लॉजिकल से आते हैं। लॉजिकल रिजनिंग से 20 सवाल पूछे जाते हैं और गणित और अंग्रेजी से 40-40 सवाल पूछे जाते हैं। अभ्यर्थियों को इन दोनों ही परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा और एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। जनरल अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है जबकि आरक्षिक कैटिगिरी के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये रखा गया है।
कमेंट
कमेंट X