फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Abbreviation of CISCE ISC ICSE Board Exams Full Form of CBSE Full Name know here

Abbreviation Tips: आईएससी और आईसीएसई बोर्ड में क्या है अंतर और क्या है सीआईएससीई और सीबीएसई का काम? ऐसे समझें

Wed, 11 May 2022 09:46 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 11 May 2022 09:46 PM IST
सार

Abbreviation Tips: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन  ICSE और ISC दोनों के अकादमिक निर्णयों, प्रवेश प्रक्रिया, सिलेबस, प्रवेश-पत्र, बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ उनके परीक्षा परिणामों की घोषणा के लिए संबंधित जिम्मेदार निकाय है।

विज्ञापन
Abbreviation of CISCE ISC ICSE Board Exams Full Form of CBSE Full Name know here
सीआईएससीई और सीबीएसई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Abbreviation Tips: सीआईएससीई को काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (Council for the Indian School Certificate Examinations) के नाम पर जाना जाता है। इसका काम मुख्य तौर पर ICSE (Indian School Certificate Examinations) और ISC (Indian School Certificate) शिक्षा बोर्ड के लिए जिम्मेदार निकाय है।  

विज्ञापन

क्या काम करती है सीआईएससीई?

वहीं, ICSE का मतलब इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन है। यह कक्षा 10वीं बोर्ड के समकक्ष माना जाता है। जबकि ISC का मतलब इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट है। इसे कक्षा 12वीं बोर्ड के समकक्ष दर्जा प्राप्त है। जबकि CISCE यानी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन  ICSE और ISC दोनों के अकादमिक निर्णयों, प्रवेश प्रक्रिया, सिलेबस, प्रवेश-पत्र, बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ उनके परीक्षा परिणामों की घोषणा के लिए संबंधित जिम्मेदार निकाय है। 

विज्ञापन

क्या है सीबीएसई के प्रमुख काम?

वहीं, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE- Central Board of Secondary Education) है। इसका काम मुख्य तौर पर केंद्र सरकार की ओर से संचालित स्कूलों और केंद्रीय बोर्ड से संबद्ध अन्य स्कूलों की अकादमिक गुणवत्ता का नियत्रंण और देखरेख करना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड देश और विदेश में अपने से संबद्ध सभी विद्यालयों में अकादमिक निर्णयों, प्रवेश प्रक्रिया, सिलेबस, प्रवेश-पत्र, बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ उनके परीक्षा परिणामों की घोषणा के लिए संबंधित जिम्मेदार निकाय है।
 

CBSE- CTET के लिए भी जिम्मेदार निकाय है सीबीएसई

इसके अलावा, सीबीएसई के प्रमुख कामों में सीटीईटी या सीटेट यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CBSE- CTET) का आयोजन और उससे जुड़ी तमाम जिम्मेदारियां भी है। CBSE- CTET केंद्रीय विद्यालयों, सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों, आर्मी स्कूल, सैनिक स्कूल और जवाहर नवोदय आदि स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जाने वाली पात्रता परीक्षा है। इसके आयोजन से लेकर इसके सिलेबस, परीक्षा दिशा-निर्देश, प्रवेश-पत्र, परिणाम और सर्टिफिकेट जारी करने के लिए भी जिम्मेदार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed