{"_id":"613e0d0a8ebc3eb7cf496161","slug":"a-19-year-old-medical-aspirant-from-salem-kills-self-hours-before-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET 2021: फेल होने का था डर, नीट यूजी परीक्षा से पहले 19 वर्षीय छात्र ने की खुदकुशी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET 2021: फेल होने का था डर, नीट यूजी परीक्षा से पहले 19 वर्षीय छात्र ने की खुदकुशी
Sun, 12 Sep 2021 07:57 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sun, 12 Sep 2021 07:57 PM IST
सार
तमिलनाडु के सलेम के रहने वाले एक 19 वर्षीय मेडिकल उम्मीदवार ने रविवार को NEET 2021 यूजी परीक्षा से कुछ घंटे पहले ही अपना जीवन समाप्त कर लिया, कथित तौर पर छात्र को परीक्षा में सफल नहीं होने का डर था।
विज्ञापन
NEET 2021
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए रविवार, 12 सितंबर, 2021 को देश भर में नीट- राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें देश भर से लाखों विद्यार्थियों ने भाग लिया। लेकिन एक दुखद घटना में, तमिलनाडु के सलेम के रहने वाले एक 19 वर्षीय मेडिकल उम्मीदवार ने रविवार को NEET 2021 यूजी परीक्षा से कुछ घंटे पहले ही अपना जीवन समाप्त कर लिया, कथित तौर पर छात्र को परीक्षा में सफल नहीं होने का डर था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: NEET UG 2021: इन बातों से चूके तो परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश, 16 लाख अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक एस धनुष (19) सलेम के मेट्टूर के निकट कुझैयूर का निवासी है। वह दो बार पहले नीट परीक्षा के लिए उपस्थित हो चुका है, लेकिन मेडिकल पाठ्यक्रमों प्रवेश पाने में सफल नहीं हो सका। इसलिए, उन्होंने इस साल भी NEET परीक्षा के लिए आवेदन किया था। जो परीक्षा रविवार, 12 सितंबर को देश भर में विभिन्न केंद्रों पर संपन्न हुई। उसे मेचेरी के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थित एक परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था। लेकिन, वह परीक्षा में बैठने से पहले ही रिजल्ट को लेकर काफी परेशान था और चिंतित था कि क्या वह सफल होगा या नहीं।
विज्ञापन
मृतक नीट अभ्यर्थी धनुष के भाई इंजीनियरिंग स्नातक निशांत ने मीडिया को बताया कि धनुष पिछले कुछ महीनों से गंभीरता और हिम्मत के साथ नीट यूजी 2021 परीक्षा की तैयारी कर रहा था। लेकिन, हाल के दिनों में उसे परीक्षा और उसमें सफल होने का डर सता रहा था और वह अपने आप को काेसने लगा था। निशांत ने बताया कि कल यानी शनिवार रात भी हमने उन्हें अच्छे से पेपर देने के लिए प्रोत्साहित किया था। लेकिन दुर्भाग्य से, रविवार की तड़के हमने धनुष को उसके कमरे में मृत पाया।
यह भी पढ़ें: NEET 2021: क्या लीक हो गया पेपर और परीक्षा स्थगित होगी, क्या है ऑपरेशन नीट? जानिए यहां
घटना की जानकारी उसके परिजनों और गांव में रहने वाले लोगों को मिली तो मोहल्ले के आसपास काफी लोग जमा हो गए, जिससे इलाके में कोहराम मच गया। सूचना के बाद, मौके पर करुमलाईकूडल पुलिस ने धनुष के शव को अपने कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि नीट परीक्षा को लेकर लड़का काफी समय से चिंतित था। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
कमेंट
कमेंट X