Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा से सीखें ये नौ जरूरी बातें, उद्योगपति हर्ष गोयनका ने शेयर की लिस्ट
हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल पर ऐसी 09 बातों की लिस्ट जारी की है जिन्हें लोगों को आनंद महिंद्रा से सीखनी चाहिए। उनकी इस पोस्ट को काफी शेयर किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्योगपति और आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका अक्सर अपनी सोशल मीडिया हैंडल से रोचक ट्वीट और पोस्ट आदि करने के लिए जाने जाते हैं। उनके फोलोअर्स भी इस कारण से उन्हें काफी पसंद करते हैं। अक्सर वो जीवन जीने के तरीके और सीख आदि की बातें भी करते हैं। ठीक ऐसे ही शख्स आनंद महिंद्रा भी हैं। हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल पर ऐसी 09 बातों की लिस्ट जारी की है जिन्हें लोगों को आनंद महिंद्रा से सीखनी चाहिए। उनकी इस पोस्ट को काफी शेयर किया जा रहा है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है...
पहले बताया कौन हैं आनंद महिंद्रा?
हर्ष गोयनका ने शेयर की गई पोस्ट में पहले बताया है कि आनंद महिंद्रा हैं कौन? पोस्ट में लिखा है कि आनंद गोपाल महिंद्रा एक भारतीय अरबपति बिजनेसमैन हैं और मुंबई स्थित एक व्यापारिक समूह महिंद्रा समूह के चेयरमैन हैं। वह 1991 में महिंद्रा समूह में शामिल हुए और कंपनी को विभिन्न क्षेत्रों में विविधता प्रदान की।
जानें 09 जरूरी बातों को
- स्टार्टअप मानसिकता अपनाएं- इसका मतलब है कि कंपनी को जितना संभव हो उतना सरल रखें फीडबैक लूप बनाएं और कंपनी में डेटा और आईडिया को अपनाएं।
- कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी पर ध्यान देना।
- बदलते समय के साथ चलना यानी सोशल मीडिया आदि पर ध्यान देना, एक्टिव रहना।
- ग्राहक के दिमाग में जगह ढूंढना यानी ग्राहक के साथ अच्छी तरह जुड़ना। आनंद महिंद्रा का रुझान ऐसे ब्रांड बनाने के लिए है जो ग्राहक के दिमाग में जगह पाते हैं।
- अपने असफलताओं पर ध्यान दें- इसमें कहा गया है कि एस्कॉर्ट कार का उत्पादन करने के लिए फोर्ड मोटर्स के साथ महिंद्रा समूह का असफल गठजोड़ हुआ था। इस विफलता ने कंपनी को सबसे सफल गाड़ियों में से एक स्कॉर्पियो का उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया।
- अतीत सिर्फ एक सबक है, जीवनभर की सजा नहीं।
- आम लोगों का व्यक्ति बनना।
- बुरे बिजनेस आइडिया से दूर रहें।
- भविष्य को फिर से तैयार करना- इसमें कहा गया है कि आनंद महिंद्रा उन शीर्ष वैश्विक सीईओ में से थे, जिन्होंने COVID-19 के बाद अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया।

कमेंट
कमेंट X