{"_id":"67988050bb7f53b24e013e6e","slug":"81-schools-running-illegally-in-thane-authorities-order-their-immediate-closure-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"School: ठाणे में अवैध रूप से चल रहे थे 81 स्कूल; प्रबंधन को तत्काल बंद करने का दिया आदेश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
School: ठाणे में अवैध रूप से चल रहे थे 81 स्कूल; प्रबंधन को तत्काल बंद करने का दिया आदेश
Tue, 28 Jan 2025 12:31 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:31 PM IST
सार
TMC's Education Department: टीएमसी के शिक्षा विभाग ने कहा कि लगभग 79 अंग्रेजी माध्यम और दो हिंदी माध्यम स्कूल, जिनमें से कुछ प्रसिद्ध व्यापारिक घरानों द्वारा प्रबंधित हैं, सूची का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
School
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
School: महाराष्ट्र में ठाणे नगर निगम (TMC) ने शहर के 81 स्कूलों को अवैध रूप से संचालित घोषित कर दिया है और उनके प्रबंधन को तत्काल इन संस्थानों को बंद करने को कहा है।
विज्ञापन
टीएमसी के शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को प्रकाशित सूची के अनुसार, इनमें 79 अंग्रेजी माध्यम और दो हिंदी माध्यम स्कूल शामिल हैं, जिनमें से कुछ प्रसिद्ध व्यापारिक घरानों द्वारा प्रबंधित हैं।
विज्ञापन
सूची के अनुसार, इनमें से अधिकांश अनाधिकृत स्कूल ठाणे के मुंब्रा और दिवा क्षेत्रों में स्थित हैं।
नगर निगम ने लोगों से अपने बच्चों को उन स्कूलों में दाखिला न दिलाने को कहा है।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि स्कूल प्रबंधन आदेश का पालन करने में विफल रहे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X