फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   5 new medical colleges to open in Rajasthan five districts, Centre approved proposal

राजस्थान में खुलेंगे पांच नए मेडिकल कॉलेज, केंद्र ने दी मंजूरी

Wed, 27 Nov 2019 07:50 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 27 Nov 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
5 new medical colleges to open in Rajasthan five districts, Centre approved proposal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

राजस्थान में पांच नए मेडिकल कॉलेज (Medical Colleges in Rajasthan) खुलने जा रहे हैं। ये कॉलेज राजस्थान के पांच अलग-अलग जिलों में खोले जाएगें। केंद्र सरकार ने इसके लिए रखे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने इस संबंध में सूचना जारी की। इसमें सरकार ने बताया है कि 'केंद्र प्रायोजित योजना के तहत इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। हर मेडिकल कॉलेज के लिए करीब 325 करोड़ रुपये का फंड भी आवंटित किया जा चुका है।'

विज्ञापन

कहां खुलेंगे ये कॉलेज

ये मेडिकल कॉलेज राजस्थान के पांच अलग-अलग जिलों - दौसा, टोंक, सवाईमाधोपुर, झुंझुनू और हमुमानगढ़ में खोले जाएंगे।

ये भी पढ़ें : IAS, CA, इंजीनियर्स से लेकर NEET के लिए तय है उम्र सीमा, कितना जानते हैं आप

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में बात करते हुए राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि इन पांच मेडिकल कॉलेजों को स्वीकृति मिलने के बाद अब राजस्थान के 33 में से 30 जिलों में मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 'स्वतंत्रता के समय राज्य में सिर्फ एक मेडिकल कॉलेज हुआ करता था। वह जयपुर में था। वर्तमान सरकार ने 11 महीने की अवधि में 15 नए मेडिकल कॉलेजों को स्वीकृति दी है। यह बड़ी उपलब्धि है।' 


ये भी पढ़ें : क्या है फिट इंडिया स्कूल ग्रेडिंग सिस्टम, पीएम मोदी ने किया लॉन्च

मंत्री ने बताया कि अन्य दो जिलों प्रतापगढ़ और राजसमंद में भी एक-एक मेडिकल कॉलेज खोले जाने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जा चुका है। राजसमंद में फिलहाल एक निजी मेडिकल कॉलेज है।

इन कॉलेजों के खुलने से न सिर्फ राज्य में चिकित्सकों की कमी दूर होगी, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों में भी लोगों को आम से लेकर खास चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेंगी। 


ये भी पढ़ें : 2021 से देशभर में स्कूल की परीक्षाएं खत्म करेगी सरकार, जानें क्या है तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed