फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   22 August History, Know major and important events of today

22 अगस्तः जब भारत में इस शहर का हुआ था जन्म और जलाई गई कपड़ों की होली

Thu, 22 Aug 2019 12:04 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 22 Aug 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
22 August History, Know major and important events of today
madras high court

22 अगस्त... ये दिन भारत के लिए बेहद खास है। इतिहास में इस तारीख में कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। आज से करीब 380 साल पहले 22 अगस्त को ही भारत के एक शहर का जन्म हुआ था। ये शहर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है। पहले इसका नाम मद्रास हुआ करता था।

विज्ञापन


वहीं, 22 अगस्त की तारीख में ही देश में कपड़ों की होली जलाई गई थी। यह होली महात्मा गांधी ने जलाई थी, जब उन्होंने विदेशों कपड़ों को आग के हवाले किया था। तब स्वदेशी (खादी) के इस्तेमाल का नारा बुलंद हुआ था। यह अंग्रेजों के खिलाफ एक अलग तरह का विद्रोह था। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, ये तारीख हमारे खेल जगत के लिए भी खास है। साल 2018 में इसी दिन देश को पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्णिम सफलता मिली थी। भारत की राही सरनोबत ने 25 मीटर निशानेबाजी स्पर्धा जीती थी और एशियाई खेलों की इस स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने का खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बड़ी घटनाओं के अलावा भी देश और दुनिया की ऐसी कई अहम चीजें हैं जो अलग-अलग सालों में 22 अगस्त की तारीख में घटित हुईं। आगे पढ़ें, क्या हैं वे घटनाएं...

1320 : गाजी मलिक ने नसीरुद्दीन खुसरो को पराजित किया। 
1639 : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की। 
1848 : अमेरिका ने न्यू मेक्सिको पर कब्जा किया। 

ये भी पढ़ें : ...तो UPSC परीक्षा में खत्म हो जाएंगे ये अहम पड़ाव, जानें क्या है प्रस्ताव

1849 : ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस पर चालक रहित गुब्बारों से इतिहास का पहला हवाई हमला किया। 
1921 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी कपड़ों की होली जलाई। 
1922 : जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई। 

ये भी पढ़ें : अब स्कूलों में आपके चेहरे से लगेगी अटेंडेंस, 5 सितंबर से शुरू होने जा रही है नई व्यवस्था

1944 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के गठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की। 
1969 : अमेरिका में समुद्री तूफान में 255 लोगों की मौत हो गई। 
2007 : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एंडेवर फ्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा। 

ये भी पढ़ें : अनुच्छेद 370 हटते ही जम्मू-कश्मीर में शुरू हुआ शिक्षा का विस्तार, ये संस्थान करेगा पूरी फीस माफ

2007: मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में करीब 20 लाख साल पुराने मानव पद-चिह्नों का पता लगाया। 
2018: राही सरनोबत ने 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्णिम सफलता हासिल की। वह एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed