{"_id":"5fe1fdf476334a1e9c7f6137","slug":"21-years-old-tuhin-dey-suffering-from-cerebral-palsy-achieves-success-in-jee-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज्बे को सलाम: लकवाग्रस्त 21 साल के तुहिन डे ने जेईई परीक्षा में हासिल की सफलता","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जज्बे को सलाम: लकवाग्रस्त 21 साल के तुहिन डे ने जेईई परीक्षा में हासिल की सफलता
Tue, 22 Dec 2020 07:39 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, कोटा
पीटीआई, कोटा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 22 Dec 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
तुहिन डे
- फोटो : Facebook@tuhin.dey.3705
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुहिन डे का गले से नीचे का शरीर भले ही लकवाग्रस्त हो, लेकिन उनके इरादे फौलाद से भी मजबूत हैं और इन्हीं की बदौलत उन्होंने जेईई परीक्षा में बाजी मार ली। उन्होंने जेईई (मुख्य) परीक्षा में 438 वीं रैंक हासिल कर पश्चिम बंगाल के शिवपुर स्थित भारतीय अभियांत्रिकी विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
मुंह से कलम पकड़कर लिखते हैं
सेरेबल पाल्सी रोग से पीड़ित 21 वर्षीय डे मुंह से कलम पकड़कर लिखते हैं और इसी तरह से वह अपना मोबाइल फोन और कंप्यूटर चलाते हैं। अब तक डे की 20 सर्जरी हो चुकी है तथा उनकी हड्डियों को सीधा रखने के लिए कई प्लेटें लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर के रहने वाले डे ने राजस्थान के कोटा में रहकर परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने पिछले साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन कक्षा 12 में जरूरी अंक प्राप्त नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
संस्थान के सभी छात्र खुश
आईआईईएसटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संस्थान में सभी खुश हैं ऐसे किसी छात्र ने प्रवेश लिया है। मैं प्रसन्न हूं कि उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं और वह हमारे लिए निश्चित रूप से अच्छे छात्र साबित होंगे।”
अधिकारी ने कहा कि यह पहली बार है जब 90 प्रतिशत विकलांगता वाला कोई छात्र उनके संस्थान में अध्ययन करेगा। महान भौतिकशास्त्री स्टीफन हाकिंग तुहिन डे के आदर्श हैं। डे ने पीटीआई से कहा कि इंजीनियरिंग में शारीरिक रूप से ज्यादा काम नहीं करना होता इसलिए उन्होंने अपने सपने को सच करने के लिए इसे चुना।
कमेंट
कमेंट X