फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   10th, 12th classes in Karnataka to begin from January 1

कर्नाटक: 1 जनवरी 2021 से खुलेंगे स्कूल, दसवीं-बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं

Tue, 29 Dec 2020 02:37 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 29 Dec 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
10th, 12th classes in Karnataka to begin from January 1
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

कर्नाटक में स्कूलों को नए साल से फिर से खोला जाएगा और नियमित कक्षाएं होंगी। इस बात की जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने दी है। उनका कहना है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए 1 जनवरी 2021 से नियमित कक्षाएं होंगी।

विज्ञापन



इसे भी पढ़ें- Career in Law : कोर्ट रूम से लेकर कॉर्पोरेट व मीडिया तक डिमांड में हैं लॉयर्स
विज्ञापन


प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार का कहना है कि नियमित कक्षाओं में भाग लेने के लिए कोई कठिन नियम नहीं होंगे। अगर माता-पिता और छात्र ऑनलाइन कक्षाओं में सहज हैं, तो वे घर से पढ़ाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका विभाग तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों का पालन करेगा। उन्होंने कहा कि विद्यागामा योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली शिक्षा को उन छात्रों तक पहुंचाना है, जो विभिन्न कारणों से ऑनलाइन कक्षाओं में भाग नहीं ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CMAT & GPAT 2021: ग्रेजुएशन है सीमैट व जीपैट के लिए न्यूनतम योग्यता, आज ही कर लें आवेदन

वहीं, राजस्थान में जनवरी के पहले हफ्ते से ट्रायल के आधार पर स्कूल खुल सकते हैं। नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए नए साल के पहले हफ्ते से ट्रायल के आधार पर स्कूलों को फिर से खोला जा सकता है। इसके लिए शिक्षा मंत्री ने सरकार के पास 15 दिनों के ट्रायल का सुझाव भेजा है। जिस पर सरकार की मुहर लगना बाकी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed