{"_id":"ed05aac2-f05c-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"regional-recipe-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं और गढ़वाल की स्वादिष्ट रैसिपी","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
कुमाऊं और गढ़वाल की स्वादिष्ट रैसिपी
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Jul 2013 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार लोगों के लिए चेनसू बनाने के लिए समय - तीस मिनट
विज्ञापन
सामग्री
साबुत काला चना: 1 कप
लहसुन पेस्टः 1 चम्मच
जीरा: 1 चम्मच
काली मिर्च मकई पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
साबुत लाल मिर्च: 4
हींग: 1 चुटकी
धनिया पाउडर: 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
स्वाद के लिए नमक
गरम मसाला: 1/2 चम्मच
सरसों का तेल: 2 बड़े चम्मच
पानी: 3 कप
घी: 1 बड़ा चम्मच
विधि -
लोहे की कढ़ाई में काले चनों को तीन से चार मिनट के लिये सूखा भूने। इसके बाद इन चनों को पीस लें। कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें। तेल गरम होने पर इसमें लहसुन को हल्का भूरा रंग होने तक भूनें। अब इसमें मेथी के दाने, साबुत लाल मिर्च, काली मिर्च मकई पाउडर, हींग डालें। इसके बाद इसमें पिसा हुआ काला चना डालें और अच्छी तरह मिलाएं। फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें।
अब पानी डालकर इसे उबलने के लिए रख दें। एक उबाल आने के बाद गैस की आंच कम कर दें और कढ़ाई को ढक दें। इसे तक तक पकाएं जब तक चना पाउडर सॉफ्ट न हो जाए। अब ऊपर से गरम मसाला छिड़कें और कढ़ाई को दो मिनट के लिए ढक दें। इसे घी के साथ गरम सर्व करें।
विज्ञापन