{"_id":"b0590fac-fbf1-11e1-a185-d4ae52ba91ad","slug":"rashiphal-capricorn","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
मकर
एस्ट्रो योगी
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थी अपने भविष्य के श्रेष्ठ विकल्प को लेकर काफी भ्रमित दिखाई देंगे। इस समय को अपने लिये बेहतर विकल्पों की खोज में बिताएं। आपको सही विकल्पों की पड़ताल करने के बाद ही भविष्य के विकल्प को चुनना चाहिये। आप जल्दी ही अपने लिये सही राह चुन पाएंगे।
विज्ञापन
हो सकता है, कहीं से आपको ऐसी रकम मिले जिसके लिए आपने कभी कोई प्रयत्न भी नहीं किया हो। हो सकता कोई आपको तोहफा दे दे, कोई आपको अपना उत्तराधिकारी बना ले, या भाग्य भरोसे कोई और धन हाथ लग जाए।
विज्ञापन
जो भी हो यह ऐसा धन है जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। चूंकि यह धन आपको भाग्य के सहारे मिला है तो क्यों नहीं इससे कुछ खास करते। आप भी किसी को कुछ दान करें, या फिर जिन्हें प्यार करते हैं उन्हें कोई उपहार ही दे दें। यानी जिस ढंग से धन आया उसी ढंग से उसमें से कुछ खर्च करें।
विज्ञापन
आज आप शारीरिक रूप से ठीक-ठाक महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आपके खान-पान में सुधार होगा। आप जल्दी ही व्ययाम शुरु करने की भी सोचेंगे । यह सभी उचित निर्णय आपको स्वास्थ्य के सही पथ पर ले जाएंगे और आप अच्छा महसूस करेंगे। आप अच्छे कार्य करते रहें।