फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth who worked for TV show arrested for cheating

टीवी शो के लिए काम कर चुका युवक ठगी में गिरफ्तार

Sun, 19 Dec 2021 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Youth who worked for TV show arrested for cheating
नई दिल्ली। बूगी-वूगी और रोडीज जैसे मशहूर टीवी शो के लिए इवेंट मैनेजमेंट कर चुका युवक इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी कर रहा था। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल कुमार शेखसरिया (23) के रूप में हुई है। आरोपी बीए अंतिम वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन

वह फर्जी अकाउंट के जरिये लोगों को बेहद कम कीमत में आईफोन देने का वादा करता था। पुलिस आरोपी तक गूगल की मदद से पहुंची। उससे साइबर थाना पूछताछ पुलिस रही है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को चूना लगाया।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि अक्तूबर माह में कर्दमपुरी निवासी युवक जतिन ने 48 हजार रुपये ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने इंस्टाग्राम पर 'custom_hub' के नाम से एक अकाउंट देखा था। उसमें आईफोन बहुत कम कीमत में देने का दावा किया गया था। जतिन ने आरोपी से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल पे के जरिये रुपये लेकर जतिन को फोन नहीं दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। एसआई नरेश दिवान व अन्यों की टीम ने जांच शुरू की। आरोपी का पता लगाने के लिए गूगल से मदद मांगी गई। पुलिस को पता चला कि आरोपी ने पश्चिम बंगाल में बैठकर ठगी को अंजाम दिया है। ठगी की रकम को किस्तों में दूसरे खाते में ट्रांसफर किया। लंबी जांच के बाद पुलिस की टीम आरोपी की पहचान कर पाई। इसके बाद टीम को हावड़ा भेजा गया।

पश्चिम बंगाल पुलिस की मदद से 15 दिसंबर को आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी विशाल कुमार शेखसरिया ही इंस्टाग्राम अकाउंट चला रहा था। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया। आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार कर ली। बताया कि वह गैंग के बाकी लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed