फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth shot dead

युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 02 Oct 2019 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead
युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में मंगलवार सुबह गाली-गलोच कर रहे बदमाशों का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। गुत्थमगुत्था के दौरान एक आरोपी ने युवक के मुंह में गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त जसपाल उर्फ गौरव भट्टी (24) के रूप में हुई है। वारदात के बाद मौके से भाग रहे आरोपी को भीड़ ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी की बाइक में भी आग लगा दी। आरोपी के पास से एक पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ है। उधर, अस्पताल में मृतक के परिजनों से पुलिस की झड़प हो गई। पुलिस ने परिजनों पर लाठियां भांज दीं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजन आरोपी को अस्पताल से थाने नही ले जाने दे रहे थे। कल्याणपुरी थाना पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक जसपाल परिवार के साथ 11-ब्लॉक, कल्याणपुरी में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी, तीन साल की बेटी व एक छोटा भाई अर्जुन सिंह है। जसपाल का लोहे का जाल बनाने का काम था। मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे वह गली के कोने पर स्थित गुरुद्वारे में माथा टेकने गया था। जसपाल की अगली गली में ससुराल भी है। गुरुद्वारे से आते समय पैदल ही वह ससुराल जाने लगा। इसी दौरान उसने देखा कि रास्ते में दो बाइक पर सवार चार-पांच युवक पिस्टल लहराते हुए आपस में गाली-गलोच कर रहे थे। जसपाल ने युवकों को गाली-गलोच करने से मना किया तो एक आरोपी उससे उलझने लगा।
विज्ञापन

कहासुनी के दौरान जसपाल ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने पिस्टल लगाकर जसपाल के गाल पर सटाकर उसे गोली मार दी। गोली जसपाल के मुंह से आरपार हो गई। वह वहीं गिर गया। इस दौरान शोर सुनकर वहां पहले ही लोग बाहर आ चुके थे। लोगों ने भागे रहे आरोपियों में से गोली मारने वाले आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। बाद में उसकी जमकर पिटाई कर मामले की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जसपाल व पिटाई से घायल हुए आरोपी गुड्डू उर्फ चिकना को अस्पताल लेकर गई। जसपाल की मौत की खबर मिलने के बाद अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलबीएस अस्पताल में हुआ लाठीचार्ज
जसपाल के भाई अर्जुन ने बताया कि भाई की हत्या होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों पर ही लाठीचार्ज कर दिया। वहीं मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भीड़ आरोपी गुड्डू चिकना को अस्पताल ले जाने नही दे रही थी। मजबूरी में पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। यदि ऐसा नही होता तो शायद भीड़ आरोपी की और पिटाई कर सकती थी। पुलिस गुड्डू से पूछताछ कर उसके बाकी साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

किसी अन्य युवक से पैसे वसूलने आए थे आरोपी
छानबीन के दौरान आरोपी गुड्डू ने पुलिस को बताया कि वह कल्याणपुरी में किसी अन्य युवक से रुपये वसूलने के लिए निकले थे। इस बीच रास्ते में उन्हें जसपाल मिल गया। जसपाल उनसे बिना बात पर उलझने लगा तो आरोपी गुड्डू ने ही उसे गोली मार दी। वारदात के बाद उसके साथ फरार हो गए, जबकि लोगों ने बाइक समेत उसे पकड़ लिया। पुलिस की मानें तो जसपाल के खिलाफ भी मारपीट का एक मामला पहले से दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed