फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth murdered for just Rs 300

महज 300 रुपये के लिए युवक की हत्या

Sun, 03 Oct 2021 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered for just Rs 300
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में महज 300 रुपये के लिए एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त शैलेंद्र (19) के रूप में हुई है। दरअसल शैलेंद्र ने आरोपी रवि से रुपये उधार लिए हुए थे। वह रुपये वापस नहीं कर रहा था। इस पर रवि ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शैलेंद्र की जांघ पर चाकू के कई वार किए। गंभीर हालत में शैलेंद्र को नजदीकी आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना था कि अधिक खून बहने के कारण शैलेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है। हमले में कुछ नाबालिग लड़के भी शामिल रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शैलेंद्र परिवार के साथ आनंद पर्वत के नेहरू नगर में रहता था। परिवार में मां और बड़ा भाई सत्येंद्र है। शैलेंद्र अपने घर के पास ही दवा की दुकान पर काम करता था। शैलेंद्र के दोस्त विनोद ने बताया कि शनिवार दोपहर को वह उससे मिलने गया था तो उसी समय शैलेंद्र के मोबाइल पर कॉल कर रवि ने अपने रुपये मांगे थे। शैलेंद्र ने शाम तक का समय मांगा था, लेकिन रवि इसके लिए तैयार नहीं था। दोपहर को शैलेंद्र अपने दोस्त विनोद के साथ खाना खाने घर जा रहा था। इस बीच रास्ते में उसे रवि, उसका दोस्त जावेद, अनुराग व अन्य मिल गए। रवि ने अपने रुपये वापस मांगे। मना करने पर अचानक रवि व उसके दोस्तों ने शैलेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed