{"_id":"5f74dc2e8ebc3e9b7c13affb","slug":"youth-murder-ashram-news-noi5396536191","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के स्कूल में युवक की हत्या, सीवरेज टैंक में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के स्कूल में युवक की हत्या, सीवरेज टैंक में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर स्थित नगर निगम के स्कूल में एक युवक की हत्या कर शव सीवरेज टैंक में फेंक दिया गया। बुधवार दोपहर लोगों को तेज दुर्गंध आई तो पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने टैंक खोलकर देखा तो उसमें युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद असलम (21) के रूप में हुई है। असलम पिछले दो दिन से अपने घर से लापता था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। कल्याणपुरी थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, असलम परिवार के साथ खिचड़ीपुर के ब्लॉक-7 की झुग्गियों में रहता था। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। असलम छोटा-मोटा काम करता था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार दिन से वह घर से लापता था। बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे स्थानीय लोगों को ब्लॉक-7 स्थित एमसीडी के स्कूल से तेज दुर्गंध आने लगी।
लोगों ने पुलिस को बदबू आने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दुर्गंध स्कूल में बने सीवरेज टैंक से आ रही थी। ढक्कन हटाने पर पुलिस को अंदर शव मिला, उसकी पहचान असलम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस स्कूल के गार्ड से भी पूछताछ कर रही है।