{"_id":"6181769078b047559478e981","slug":"youth-killed-with-knife-on-middle-road-after-hitting-shoulder-police-engaged-in-search-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कंधा टकराने पर युवक की बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कंधा टकराने पर युवक की बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 02 Nov 2021 11:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:04 PM IST
सार
आरोपी ने कुलदीप पर चाकू से चार वार कर दिए। घायलावस्था में कुलदीप को एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चाकू से गोदकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके के भगत सिंह चौक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। कंधा टकराने पर युवक की हत्या की गई है। घायलावस्था में युवक को एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैतपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जैतपुर गांव निवासी कुलदीप सिंह (21) 30 अक्तूबर को घर से बाजार की तरफ जा रहा था। इस बीच सड़क पर जाते हुए जान-पहचान के युवक से उसका कंधा टकरा गया। इससे दोनों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
झगड़े में आरोपी ने कुलदीप पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। आरोपी ने कुलदीप पर चाकू से चार वार कर दिए। घायलावस्था में कुलदीप को एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैतपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन