फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   youth fed up with taunts of family committed suicide

परिवार के तानों से परेशान गुरुग्राम के युवक ने दिल्ली में लगाई फांसी

Mon, 13 Jul 2020 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
youth fed up with taunts of family committed suicide
नई दिल्ली। गुरुग्राम के एक युवक ने दिल्ली के आदर्श नगर में पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त सुरेंद्र (19) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सोमवार सुबह सूरज सिंह वाटिका पार्क में टहलने आए लोगों ने पेड़ से लटका शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरेंद्र पिछले कुछ समय से बेरोजगार था। परिजन उसे ताने मारते थे। पुलिस आशंका जता रही है कि इससे परेशान होकर सुरेंद्र ने यह कदम उठाया। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र परिवार के साथ वार्ड नंबर-3, मुबारकपुर, गुरुग्राम में रहता था। परिवार में पिता खेमचंद व अन्य सदस्य हैं। वह परिजनों के तानों से नाराज होकर शनिवार को गुरुग्राम से अपनी बुआ के घर दिल्ली के धीरपुर आ गया था। बुआ ने सुरेंद्र को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह घर वापस जाने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को अचानक वह बुआ के घर से निकल गया। इस बीच वह न तो घर पहुंचा और न ही बुआ के घर लौटा। परिजन उसकी तलाश करते रहे। इस बीच सुबह आदर्श नगर की सूरज सिंह वाटिका में पेड़ से लटका युवक का शव देखकर लोगों ने सुबह 5.55 बजे सूचना पुलिस दी। जेब से मिले कागजातों के आधार पर युवक की पहचान सुरेंद्र के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन भी दिल्ली पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed