फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   youth died

फेसबुक पर लाइव कर थाने में आत्मदाह करने वाले युवक की मौत

Thu, 17 Oct 2019 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
youth died
नई दिल्ली। रोहिणी जिले के प्रेम नगर थाने में फेसबुक पर लाइव कर आत्मदाह करने वाले युवक आशु (24) की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। उधर, पुलिस की कार्रवाई से हताश परिजनों ने सैकड़ों लोगों के साथ मुबारकपुर पानी की टंकी के पास आशु का शव रखकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी लगातार पूरे परिवार को धमका रहे हैं। परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तो पूरा परिवार पुलिस मुख्यालय के बाहर आत्मदाह कर लेगा। शाम को गुस्साए परिजनों की पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पेंटिंग का काम करने वाला आशु परिवार के साथ प्रेम नगर इलाके में रहता था। आठ अक्तूबर को वह अपने पिता यादराम के साथ घर लौट रहा था। इस बीच आशु इलाके में ही रहने वाले अमन डबास और हरदीप डबास नामक दो भाइयों से टकरा गया। इसकी वजह से एक का मोबाइल गिरकर टूट गया। झगड़ा होने पर यादराम ने फोन सही करवाने की बात कही। आरोप है कि दोनों भाइयों ने आशु के साथ मारपीट की। थाने जाने पर पुलिस ने बेहद हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी आशु को जान से मारने की धमकी देते रहे। दोनों आरोपियों के पिता राजेंद्र डबास ने भी उनके साथ मारपीट की। थाने में शिकायत पर एक और मामला दर्ज कर राजेंद्र को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इधर, पुलिस की कार्रवाई से हताश आशु अपने केस के लिए आईओ संदीप को कॉल करता रहा। हताश होकर वह 11 अक्तूबर को प्रेम नगर थाने के बाहर पहुंच गया। वहां पहले उसने थाने के बाहर फेसबुक लाइव कर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाला। बाद में वह थाने के अंदर पहुंच गया। वहां उसने डीओ से आईओ संदीप के बारे में पूछा, तो उसके थाने में न होने का पता चला। हताश आशु ने थाने के अंदर ही खुद को आग लगा ली। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसे दम तोड़ दिया। परिवार पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहा है। पुलिस मामले की जांच कराने की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed