{"_id":"621bf2120dc6e51f61176109","slug":"youth-beaten-to-death-in-children-s-fight-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : बच्चों के झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या, थाने के बाहर परिजनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : बच्चों के झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या, थाने के बाहर परिजनों का प्रदर्शन
Mon, 28 Feb 2022 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Feb 2022 03:20 AM IST
सार
जामिया नगर के जोगा बाई इलाके में वारदात। मृतक की शिनाख्त तालिब खान (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जामिया नगर के जोगा बाई एक्सटेंशन इलाके में शुक्रवार शाम बच्चों के झगड़े में बीच बचाव करने पर दबंगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त तालिब खान (25) के रूप में हुई है। यमुना के पास कुछ बच्चे गिल्ली-डंडा खेल रहे थे। उनके बीच झगड़ा होने लगा तो तालिब बीच बचाव के लिए गया था। शनिवार सुबह उसकी मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने जामिया नगर थाने के बाहर हंगामा किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गांव पपसारा, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला तालिब अपने परिवार के साथ गली नंबर-3, जोगा बाई विस्तार में रहता था। वह पिता के साथ ही ठेकेदारी करता था। शुक्रवार शाम वह यमुना किनारे टहलने गय। वहां कुछ बच्चे गिल्ली-डंडा खेलने के दौरान झगड़ा करने लगे। तालिब ने बीच-बचाव करते हुए एक नाबालिग के थप्पड़ जड़ दिया। कुछ ही देर बाद नाबालिग अपने परिजनों व रिश्तेदारों को बुला लाया। उन्होंने तालिब व उसके दोस्त ताहिर को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ताहिर तो किसी तरह जान बचाकर भाग गया, लेकिन आरोपियों ने तालिब को गिरा कर डंडे, फावड़े, सरिये और पत्थरों से पीटा। इससे वह बेहोश हो गया। परिजन तालिब को नजदीकी अलशिफा अस्पताल ले गए, जहां पहले उसे मृत घोषित कर दिया, लेकिन सीपीआर देने पर उसकी सांसें लौटीं तो सफदरजंग रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। परिजन शव हरदोई के गांव शाहबाज ले गए, जहां सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
एक नाबालिग हिरासत में, दो अन्य गिरफ्तार
इस मामले में शुरुआत में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। तालिब की मौत के बाद हत्या की धारा में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने मोहम्मद इरफान चौधरी (45), याहिया (20) और 16 साल के नाबालिग को दबोच लिया है। इरफान और याहिया के भी सिर फट गए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसी वजह से क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई थी। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उधर, धाने के बाहर हंगामा कर रहे परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाए तालिब और उसके दोस्त पर ही मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। लोगों को समझा-बुझाकर थाने से भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि झगड़े में दोनों ही पक्षों को चोट लगी थी। इसलिए पहले घायलों के बयान लेकर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई थी। फिलहाल तालिब की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर एक नाबालिग समेत तीन लोगों को दबोचा जा चुका है। बाकी की तलाश की जा रही है। इस पूरे हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रही है, जिसमें लोग तालिब को पीट रहे हैं।