{"_id":"5fe38095dfdd8a3a5a7c1c0b","slug":"youth-beaten-to-death-for-opposing-abuse-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक की पीट-पीट हत्या, आरोपियों की तलाशी में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक की पीट-पीट हत्या, आरोपियों की तलाशी में जुटी पुलिस
Wed, 23 Dec 2020 11:08 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक शख्स की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय सभी आरोपी बुरी तरह शराब के नशे में थे। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की शिनाख्त देवेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई कालीचरण की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक देवेंद्र अपने परिवार के साथ स्लम क्वार्टर, पश्चिमपुरी में रहता था। इसके परिवार में भाई कालीचरण व अन्य सदस्य हैं। इनके पड़ोस में रामकिशन व उसका परिवार रहता है। रामकिशन के चार बेटे रविंद्र, विजय, दीपक और प्रवीन हैं। गत 18 दिसंबर को रामकिशन के यहां कोई कार्यक्रम था। देर रात को कार्यक्रम समाप्त हुआ। इसके बाद सभी जाने लगे। आरोप है कि रामकिशन के लड़के बुरी तरह शराब पीकर आपस में गाली-गलोच कर रहे थे। कालीचरण ने इसका विरोध किया तो आरोपी उससे झगड़ा करने लगे। देवेंद्र बीच-बचाव करने लगा तो आरोपी उससे उलझने लगे।
विज्ञापन
रामकिशन के कहने पर उस समय तो मामला शांत हो गया। थोड़ी देर बाद आरोपियों ने देवेंद्र पर हमला कर दिया। इस दौरान दीपक ने देवेंद्र के सिर पर डंडा मार दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। परिजनों ने उसे नजदीकी डॉक्टर को दिखाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार देवेंद्र को लेकर महाराजा अग्रसेन अस्पताल ले गया। वहां इलाज के दौरान 20 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन