फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth beaten to death during robbery in Karol Bagh, two arrested

करोल बाग में लूटपाट के दौरान युवक की पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

Tue, 22 Feb 2022 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death during robbery in Karol Bagh, two arrested
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक की ईंट से सिर पर वार करके हत्या कर दी। युवक की शिनाख्त मल्कागंज निवासी लोकेश उर्फ रवि (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंजाबी बस्ती, बलजीत नगर निवासी कुलदीप और मोहित हैं।
विज्ञापन

मध्य जिला के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 18 फरवरी की देर रात करोल बाग फैज रोड पर एक युवक के खून से लथपथ होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर घायल को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अगले दिन सुबह युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक लोकेश करोल बाग में जूते बनाने वाली एक कंपनी में नौकरी करता था। घटना वाले दिन वह ऑफिस से अपने घर जा रहा था। मगर रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

टेक्निकल सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। रविवार को दोनों आरोपियों को बलजीत नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मोहित के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जब लोकेश का पर्स व बैग लूटा तो वह विरोध जताने लगा। इससे गुस्से में आए आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed