फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young man stabbed and robbed in park

Delhi News: पार्क में युवक को चाकू मारकर लूटपाट

Thu, 09 Nov 2023 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 09:08 PM IST
विज्ञापन
Young man stabbed and robbed in park
दोस्त से भी मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश
विज्ञापन

पुलिस ने हुलिए के आधार पर तीन नाबालिगों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केशवपुरम इलाके में बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। बदमाश युवक और उसके दोस्त से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पकड़ लिया है। तीनों बदमाश नाबालिग हैं। पुलिस ने इनके पास से चाकू और दो फोन बरामद किए हैं।


घायल युवक की पहचान वजीरपुर निवासी पीयूष के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में पीयूष ने बताया कि 5 नवंबर को वह अपने एक दोस्त के साथ केशवपुरम बी ब्लॉक के एक पार्क के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान पार्क में मौजूद तीन लड़कों ने उसे रोक लिया। तीनों लड़के उनसे मोबाइल छीनने लगे। पीयूष ने बदमाशों का विरोध किया और उनसे भिड़ गए। एक बदमाश ने चाकू निकाल कर पीयूष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तबीयत बिगड़ने के बाद उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस दिन वह बयान देने की हालत में नहीं था। अगले दिन पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने तीन बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed