फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young Man Kept Pleading To Take Unconscious Partner To Hospital, Friend Died Due To Not Getting Help In Time At Delhi

दर्दनाक: अचेत साथी को अस्पताल पहुंचाने के लिए युवक लगाता रहा गुहार, समय पर मदद नहीं मिलने से दोस्त की हुई मौत

Sun, 19 Dec 2021 08:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Dec 2021 08:51 AM IST
सार

दिल्ली के अलीपुर इलाके से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक सीने में दर्द के बाद सड़क पर अचेत होकर गिर गया।अचेत हुए युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए उसका साथी गुहार लगाता रहा, लेकिन समय पर किसी ने मदद नहीं की, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Young Man Kept Pleading To Take Unconscious Partner To Hospital, Friend Died Due To Not Getting Help In Time At  Delhi
फाइल फोटो - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

अलीपुर इलाके में सड़क पर अचेत होकर गिरे अपने दोस्त को अस्पताल पहुंचाने के लिए एक युवक लोगों से गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। अस्पताल नहीं पहुंच पाने से उसके दोस्त की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त मानसरोवर पार्क निवासी राजू(37) के रूप में हुई है। अलीपुर थाने में तैनात हवलदार जगजीत शनिवार सुबह पल्ला बख्तावरपुर रोड पर गश्त कर रहा था।
विज्ञापन


उसने गुरु कृपा फार्म हाउस के पास सड़क के किनारे एक शख्स को बेहोशी की हालत में देखा। हवलदार ने उसके पास पहुंचकर देखा कि वह कोई जवाब नहीं दे पा रहा था। जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उस शख्स का एक परिचित मानसरोवर पार्क निवासी गौरव वहां पहुंचा। गौरव ने मृत शख्स का नाम राजू बताया। गौरव ने पुलिसकर्मी को बताया कि दोनों काम की तलाश में अलीपुर इलाके में आए थे। अचानक राजू ने सीने में दर्द होने की शिकायत की। 

युवक ने बताया कि वह उसे अस्पताल ले जाने के लिए आस पास से गुजर रहे वाहन चालकों से मदद मांगी। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। इसी दौरान राजू बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। वह पुलिस को घटना की जानकारी के लिए इधर-उधर भाग रहा था।

हवलदार ने घटना की जानकारी थाने में दी। मौके पर पहुंची क्राइम टीम ने जांच की। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed