{"_id":"620b149a75b0cf2fce75171e","slug":"young-man-gave-his-life-after-being-called-to-the-police-station-for-questioning","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मामा मेरी मां का ख्याल रखना: खुदकुशी से पहले युवक ने बनाया वीडियो, रोते हुए बोला-पुलिस ने बेवजह परेशान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा मेरी मां का ख्याल रखना: खुदकुशी से पहले युवक ने बनाया वीडियो, रोते हुए बोला-पुलिस ने बेवजह परेशान किया
Tue, 15 Feb 2022 08:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Feb 2022 08:22 AM IST
सार
दिल्ली में एक युवक ने पुलिस से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। युवक ने खुदकुशी से पहले वीडियो बनाया, पुलिसकर्मियों पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया और परिवार की इज्जत की दुहाई देते हुए फांसी लगा ली।
विज्ञापन
सूरज का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाने बुलाए जाने से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया और उसमें बताया कि जिस घटना से उसका कोई लेना देना नहीं था, उस मामले में थाने लेकर जाकर पुलिस ने उसे प्रताड़ित और अपमानित किया।
उसने परिवार की इज्जत की दुहाई दी और रोते हुए अपने मामा को मां का ख्याल रखने के लिए कहा। उसने खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार बताया। आला अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
मृतक की शिनाख्त सूरज के रूप में हुई है। वह अपनी मां व भाई के साथ हरिनगर इलाके में रहता था। उसके परिवार वालों ने बताया कि सूरज कपड़े की दुकान पर काम करने के साथ पढ़ाई भी करता था। रविवार दोपहर करीब दो बजे मायापुरी थाना से दो पुलिसकर्मी घर आए और सूरज को लेकर थाना चले गए।
विज्ञापन
परिवार का आरोप है कि थाने में सूरज को करीब दो घंटे रखा गया। इस दौरान सूरज पर उसके एक जानकार युवक अभिषेक को बुलाने के लिए दबाव डाला गया। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 3 फरवरी को फोन झपटमारीके एक मामले में पुलिस को अभिषेक की तलाश थी।

Trending Videos
अभिषेक लगातार सूरज के संपर्क में था। पुलिस सूरज के जरिए अभिषेक को पकड़ना चाहती थी। इसलिए पुलिस अभिषेक को थाने लेकर आई और उसके मार्फत अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में सूरज ने बताया कि थाने में उनसे कई ऐसे सवाल पूछे गए, जिनसे वह आहत हुआ। उसपर दबाव बनाकर अभिषेक को थाने में बुलाया गया।
पुलिस ने अभिषेक को पकड़ने के बाद सूरज से उसकी पहचान करवाई। फिर सूरज को छोड़ दिया। सूरज वहां से घर पहुंचा और खुद को एक कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। परिवार वालों ने इस मामले में मांग की है कि जिस पुलिसकर्मी ने सूरज पर दबाव बनाया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।