फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   young man found it difficult to talk to his neighbor on terrace in Mayur Vihar

शक की वजह कर देती है बर्बाद: छत पर पड़ोसन से की बात, महिला के पति ने डंडे से युवक का फोड़ा सिर; आरोपी फरार

Fri, 15 Sep 2023 06:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 15 Sep 2023 06:22 PM IST
सार

एक युवक छत पर पड़ोसन से बात कर रहा था तभी महिला का पति भी वहां पर आ गया। छत पर पहुंचे पड़ोसन के पति ने युवक पर डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित का इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
young man found it difficult to talk to his neighbor on terrace in Mayur Vihar
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मयूर विहार इलाके में छत पर पड़ोसन से बात करना एक युवक को भारी पड़ गया। छत पर पहुंचे पड़ोसन के पति ने युवक पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में युवक का सिर फट गया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पड़ोसन घायल युवक को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां से उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

घायल युवक की पहचान रजनीश कुमार (30) के रूप में हुई है। वह चिल्ला गांव में एक मकान में बतौर किराएदार रहता है। पुलिस को दिए बयान में रजनीश ने बताया कि 13 सितंबर की रात 10.30 बजे वह अपने मकान की छत पर दोस्त से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस के मकान में रहने वाली महिला अपनी छत पर आ गई। फोन पर बात करने के बाद वह महिला से बातचीत करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद महिला का पति छत पर आ गया। दोनों को बातचीत करते देख वह उनपर गलत शक करने लगा। देर रात में दोनों की छत पर होने की बात पूछने लगा। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी ने डंडा उठाकर रजनीश पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ हमले में एक डंडा पीड़ित के सिर पर लगा और उसका सिर फट गया। 

विज्ञापन

रजनीश को लहूलुहान देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। महिला घायल रजनीश को लेकर लाल बहादुर अस्पताल पहुंची। जहां उसकी हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद वहां पहुंची पुलिस ने रजनीश का बयान दर्ज किया। पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावर की तलाश में उसके ठिकाने पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed