{"_id":"61acebc2b9e6fb4c374e89c1","slug":"young-man-commits-suicide-in-delhi-mother-and-sister-did-not-praise-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मां और बहन ने नहीं की तारीफ, युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, देखकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मां और बहन ने नहीं की तारीफ, युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, देखकर पुलिस भी हैरान
Sun, 05 Dec 2021 10:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:11 PM IST
सार
दिल्ली में जज की कोठी के सर्वेंट क्वार्टर में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मां और बहन ने उसकी तारीफ नहीं की थी। इससे परेशान होकर युवक फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या आप सोच सकते हैं कि सिर्फ तारीफ नहीं करने पर कोई खुदकुशी कर सकता है। नई दिल्ली में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मां व बहन ने युवक की तारीफ नहीं की तो युवक ने जज की कोठी में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। तुगलक रोड़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक घर में एकलौता कमाने वाला था। छोटे भाई विशाल की कुछ महीने पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पिता की छह महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 13, अकबर रोड में हाईकोर्ट के न्यायधीश रहते हैं। यहां पर सर्वेंट क्वार्टर में प्रकाश (31) नाम का युवक अपनी मां, बहन के साथ रहता था। शुक्रवार को प्रकाश की मां के पास उसकी बहन का फोन आया।
विज्ञापन
मां फोन पर बात कर रही थी। प्रकाश भी पास में बैठा था। बहन ने मां को बोला कि उसने आकाश (चचेरा भाई) का व्हाट्सएप स्टेटस देखा है। उसने वीडियो लगा रखी है। वीडियो में आकाश खाना बना रहा है और वह बहुत अच्छा खाना बनाता था।

इस बात पर प्रकाश नाराज हो गया और वह उठकर कमरे में अंदर गया। उसने चादर से पंखे के जरिए फांसी लगा ली। कुछ देर बाद मां तब फोन को अंदर रखने गई तो प्रकाश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
प्रकाश को फांसी के फंदे से उतारकर राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि प्रकाश काम नहीं मिलने की वजह से परेशान था। तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।