फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Yellow alert in Delhi due to record breaking hot temperature people advised to stay at home during afternoon

दिल्ली का मौसम: लगातार दूसरे दिन टूटा दशक का रिकॉर्ड, 43 पार रहा पारा, येलो अलर्ट जारी

Wed, 30 Jun 2021 08:58 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 30 Jun 2021 08:58 PM IST
सार

मौसम विभाग ने लोगों को बेवजह घर से न निकलने की सलाह दी है। गुरुवार को भी लू चलने की आशंका जताई गई है। वहीं, फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। 
 

विज्ञापन
Yellow alert in Delhi due to record breaking hot temperature people advised to stay at home during afternoon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में लगातार दूसरा दिन पिछले एक दशक में सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया। साथ ही सीजन की दूसरी लू भी दर्ज हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से सात अधिक 43 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। एक दिन पहले पारे ने 43 डिग्री सेल्सियस तक छलांग लगाई थी। इस वर्ष 28 अप्रैल को पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस रह चुका है। बढ़े तापमान की वजह से दिल्ली में येलो अलर्ट जारी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, राजधानी में लगातार दूसरे दिन भी लू चली। पश्चिमी दिशा से आने वाली शुष्क और गर्म हवाओं की वजह से दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है। अगले 24 घंटे भी लू चलेगी और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। श्रीवास्तव के मुताबिक, दो जुलाई को दिल्ली का मौसम करवट ले सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। हालांकि, इसे मानसूनी बारिश नहीं कहा जाएगा। मानसून आने में अभी चार से पांच दिन का समय है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात अधिक 43.5 और न्यूनतम सामान्य के बराबर 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 61 और न्यूनतम 28 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दो जुलाई को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद सप्ताहभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में बेवजह घर से नहीं निकलने की सलाह
मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बढ़ते हुए तापमान के कारण लोगों को दोपहर में बेवजह घर से न निकलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पारा 40 के पार है और लू भी चल रही है। ऐसे में दिन में घर से बाहर निकलने पर लोगों को लू लगने की आशंका है। कोशिश करें कि दोपहर एक से लेकर शाम पांच बजे तक घर में ही रहें। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 


आठ मानक केंद्रों पर पारा 44 के पार
दिल्ली के आठ मानक केंद्रों पर पारा 44 के पार दर्ज किया गया। सबसे अधिक पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस नजफगढ़ इलाके में रहा। रिज इलाके में 44, आया नगर में 44.2, मुंगेशपुर में 44.3, नरेला में 44.3, पीतमपुरा में 44.3, पूसा में 44.3 और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले 5 मानक केंद्रों पर पारे ने 44 के पार छलांग लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed