फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   yamuna water level came below the warning mark

राहत की सांस: चेतावनी के निशान से नीचे आया यमुना का जलस्तर, प्रशासन की टीमें 24 घंटे कर रही निगरानी

Wed, 04 Aug 2021 02:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 04 Aug 2021 02:08 AM IST
सार

जलस्तर में सोमवार से लगातार कमी आ रही है। हालांकि, अभी भी नदी किनारे रहने वाले निवासियों से यह निवेदन किया जा रहा है कि वह अपने किसी भी परिवार के सदस्य को एवं मवेशियों को नदी के आसपास न जाने दें। 

विज्ञापन
yamuna water level came below the warning mark
यमुना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मंगलवार को यमुना का जलस्तर चेतावनी के निशान से नीचे आ गया। फिलहाल पानी का स्तर 204.47 मीटर पर बना हुआ है, जो चेतावनी लेवल (204.50) से .03 मीटर कम है। सोमवार को यमुना चेतावनी के निशान से ऊपर बह रही थी, लेकिन मंगलवारे सुबह पानी के स्तर में कमी दर्ज की गई। जल स्तर लगातार कम होने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा अब कम हो चुका है। प्रशासन का कहना है की टीमें 24 घंटे स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 204.47 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी के निशान 205.50 से कम है, लेकिन चेतावनी लेवल से अधिक है। जलस्तर में सोमवार से लगातार कमी आ रही है। हालांकि, अभी भी नदी किनारे रहने वाले निवासियों से यह निवेदन किया जा रहा है कि वह अपने किसी भी परिवार के सदस्य को एवं मवेशियों को नदी के आसपास न जाने दें। 
विज्ञापन


नदी के डूब क्षेत्र में सिविल डिफेंस के वॉलिंटियरों को भी तैनात किया गया है। ताकि हालातों पर पूरी नजर रखी जा सके। हथिनी कुंड बैराज से मंगलवार दोपहर को भी 12,473 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सामान्य तौर पर, हथिनीकुंड बैराज में प्रवाह दर 352 क्यूसेक होती है, एक क्यूसेक पानी 28.32 लीटर प्रति सेकेंड के बराबर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को हथिनीकुंड बैराज से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली जिला प्रशासन ने राजधानी में यमुना के डूब क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम शुरू किया था। इन लोगों को रैन बसेरों में ठहराया गया है। खतरे के निशान से नीचे आ गया है। इसके लिए कई लोगों को आरोप लगाने का समय नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed