{"_id":"62235517790e7a57c10a1297","slug":"wrestler-sushil-kumar-to-teach-wrestling-tricks-to-prisoners-in-tihar-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तिहाड़ जेल में कैदियों को कुश्ती का गुर सिखाएंगे पहलवान सुशील कुमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तिहाड़ जेल में कैदियों को कुश्ती का गुर सिखाएंगे पहलवान सुशील कुमार
Sat, 05 Mar 2022 05:48 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 05 Mar 2022 05:48 PM IST
सार
जेल अधिकारियों ने बताया कि इस योजना को काफी पहले ही बनाई गई थी। लेकिन कोरोना की वजह इसे रोक दिया गया था। कोरोना के मामले में कमी आने के बाद सुशील पहलवान को कैदियों को कुश्ती के दाव पेंच सिखाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
पहलवान सुशील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद और दो बार का ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान अब कैदियों को कुश्ती का दाव पेंच और उन्हें स्वस्थ रहने की कोचिंग देंगे। जेल प्रशासन ने इसकी अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
जेल अधिकारियों ने बताया कि इस योजना को काफी पहले ही बनाई गई थी। लेकिन कोरोना की वजह इसे रोक दिया गया था। कोरोना के मामले में कमी आने के बाद सुशील पहलवान को कैदियों को कुश्ती के दाव पेंच सिखाने की अनुमति दी गई है। सुशील कैदियों को स्वस्थ रहने के लिए अलग-अलग तरह के व्यायाम के बारे में भी बताएंगे। अधिकारियों का कहना है कि इससे कैदियों का ध्यान भी बंटेगा और वे स्वस्थ भी रहेंगे। सुशील कुमार फिलहाल तिहाड़ के जेल नंबर दो में बंद हैं।
विज्ञापन
जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की वजह से इस योजना की अनुमति नहीं दी गई थी। स्थिति सामान्य होने के साथ ही जेलों में नियमित गतिविधियां बहाल हो रही हैं। ऐसे में सुशील कुमार को अन्य कैदियों को कुश्ती और शारीरिक स्वस्थ पर कोचिंग कक्षाएं देने की अनुमति दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इस पहल से कैदी खुद को व्यस्त रखेगा और उनमें सकारात्मक उर्जा पैदा होगी।
विज्ञापन