फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   World Rabies Day: 13690 people were bitten by dogs this year in delhi

World Rabies Day : राजधानी में इस साल 13690 लोगों को कुत्तों ने काटा, पिछले साल के मुकाबले दो गुना से ज्यादा

Wed, 28 Sep 2022 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 28 Sep 2022 05:52 AM IST
सार

World Rabies Day:  राजधानी दिल्ली में पिछले साल के मुकाबले इस साल मात्र नौ महीने में ही दो गुना लोगों को कुत्तों ने काटा है। पिछले पूरे साल में 7950 लोग डॉग बाइट का शिकार हुए थे, जबकि इस साल केवल सितंबर तक 13690 लोग डॉग बाइट का शिकार हुए हैं। 

विज्ञापन
World Rabies Day: 13690 people were bitten by dogs this year in delhi
पिटबुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में पिछले साल के मुकाबले इस साल मात्र नौ महीने में ही दो गुना लोगों को कुत्तों ने काटा है। पिछले पूरे साल में 7950 लोग डॉग बाइट का शिकार हुए थे, जबकि इस साल केवल सितंबर तक 13690 लोग डॉग बाइट का शिकार हुए हैं। 
विज्ञापन


 हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में कुत्तों के काटने के कई गंभीर मामले भी सामने आए हैं। डॉग बाइट के ये आंकड़े बताते हैं कि पालतू कुत्तों के साथ ही लावारिस कुत्तों को भी एंटी रेबिक टीके लगाए जाने आवश्यक हैं। 
विज्ञापन


 आज विश्व रेबीज दिवस के मौके पर एमसीडी ने दिल्ली के पांच जगहों पर कुत्तों को मुफ्त एंटी रेबिक टीके लगाने के लिए कैंप का आयोजन किया है। कैंप दिल्ली नगर निगम के पशु चिकित्सा विभाग एवं दिल्ली सरकार के पशु पालन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने सभी पालतू कुत्तों के मालिकों और पशु प्रेमियों से अनुरोध किया है कि वो अपने कुत्तों को टीकाकरण कैंप में अवश्य लेकर आएं। इस कदम से दिल्ली में रेबीज के मामलों की रोकथाम में सहायता मिलेगी।


इन पांच जगहों पर लगेंगे मुफ्त टीके
पॉकेट ए-3 मयूर विहार, सामुदायिक केंद्र मालवीय नगर, पशु चिकित्सालय नंगली, द्वारका सेक्टर-17, डीसी चौक रोहिणी सेक्टर-9/13 में आयोजित किया जाएगा। 

इस साल 1101 कुत्तों का पंजीकरण
दिल्ली नगर निगम ने इस साल एक अप्रैल से 15 सितम्बर तक 1101 कुत्तों का पंजीकरण किया है। बढ़ रही डॉग बाइट की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए निगम ने कुत्तों के पंजीकरण को लेकर गंभीरता दिखाई है। पालतू कुत्तों और पशु प्रेमियों से आवारा कुत्तों का पंजीकरण कराने में सहयोग करने का अनुरोध किया है। ऐसा नहीं करने पर सख्त कदम उठाने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed