{"_id":"60d781d38ebc3ed78077f315","slug":"world-class-sports-facility-for-students-to-come-up-in-kohat-enclave-ashram-news-noi5900113186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहाट एंक्लेव में विद्यार्थियों के लिए बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहाट एंक्लेव में विद्यार्थियों के लिए बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। कोहाट एंक्लेव स्थित जीजीएसएसएस विद्यालय में छात्रों को वर्ल्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सुविधा मिल सकेगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को लगातार चौथे दिन दिल्ली सरकार के कई स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोहाट एंक्लेव स्थित स्कूल में वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने और जल्द से जल्द इसका डिजाइन तैयार करने का आदेश दिया।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट व बैडमिंटन कोर्ट बनाए जाएंगे जिसका उपयोग स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ आस-पास के इलाकों के बच्चे भी कर पाएंगे। उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि बच्चों के 360 डिग्री विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बेहद जरूरी है। दिल्ली सरकार दिल्ली के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ बेहतर खेल सुविधाएं देने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि इसी दिशा में दिल्ली सरकार अपने स्कूलों के मूलभूत ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने के साथ-साथ उसमें विश्व स्तर की खेल सुविधाओं को भी विकसित कर रही है जिससे बच्चों को बेहतर खेल-सुविधाएं और प्रशिक्षण मिल सके और वो देश के लिए मेडल लाकर देश का नाम रोशन करें। सिसोदिया ने प्रशांत विहार स्थित जीबीएसएसएस, रोहिणी सेक्टर-आठ सर्वोदय सह-शिक्षा विद्यालय, सरस्वती विहार स्थित जीजीएसएसएस का भी दौरा किया।