{"_id":"5f9334f48ebc3ea37252183f","slug":"world-class-medical-facilities-will-be-available-under-one-roof-in-delhi-ashram-news-noi544343379","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में एक छत के नीचे मिलेंगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में एक छत के नीचे मिलेंगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं
विज्ञापन
दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में 1500 बेड वाले मेडिकल ब्लॉक के शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्यमंत्र?
- फोटो : Ashram
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) में 1500 बेड के मल्टी स्पेशियलिटी ब्लॉक की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो से ढाई साल में यह विश्व स्तरीय चिकित्सा केंद्र शुरू हो जाएगा। यही पर एक अन्य ब्लॉक में 300 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद एलएनजेपी 3800 बेड का अस्पताल हो जाएगा, जो अत्याधुनिक डिजाइन और आधुनिक चिकित्सा बुनियादी ढांचे के साथ देश का सबसे बड़ा अस्पताल होगा।
केजरीवाल ने कहा कि सभी सुविधाओं से युक्त इस चिकित्सा केंद्र को बनाने में करीब 450 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पूरी तरह वातानुकूलित इस ब्लॉक में एक ही छत के नीचे सभी आधुनिक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा भी दी जाएगी। दिल्ली के लोगों के लिए यह खुशी की बात है कि उन्हें भी विश्व स्तरीय मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि सरकार अपने सभी निर्माण कार्य समय से पूरा करने के साथ ही रुपये भी बचा रही है, जबकि अन्य राज्य सरकारों के कार्य पूरे होने में 10-10 साल लग जाते हैं। इस अस्पताल में करीब 30 लाख रुपये प्रति बेड का खर्च है। 1500 बेड बनाने में करीब 450 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। देश में इस वक्त चाहे केंद्र हो या कोई राज्य सरकार, कहीं पर भी जो अस्पताल बन रहे हैं उनमें खर्चा सवा करोड़ रुपये से डेढ़ करोड़ रुपये प्रति बेड आता है।
विज्ञापन
कोरोना योद्धाओं को सलाम
बकौल केजरीवाल, कोरोना काल में एलएनजेपी अस्पताल ने सराहनीय कार्य किया है। अस्पताल के सभी डॉक्टर और नर्सों को दिल्ली और देश की जनता की ओर से सलाम करता हूं। महामारी में कुछ डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का निधन हो गया है। उनके जज्बे को सलाम करता हूं। दिल्ली सरकार ने सभी कोरोना योद्धाओं के परिजनों को मरणोपरांत एक करोड़ की राशि दी है, ताकि पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद हो सके।
देश में सबसे ऊंची होगी अस्पताल की इमारत : जैन
इस मौके पर मौजूद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि यह देश की सबसे ऊंची अस्पताल की इमारत होगी। नई इमारत 25 मंजिला होगी, जिसमें तीन मंजिल जमीन के नीचे होंगी। इसमें कई ऑपरेशन थियेटर होंगे। मरीज को जगह-जगह भटकना नहीं पड़ेगा। अभी तक अस्पतालों में टेस्ट कहीं होते हैं और एमआरआई कहीं ओर, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। इस बिल्डिंग में ओटी, एमआरआई, जांच समेत सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। मुख्यमंत्री का लक्ष्य दिल्ली को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने का है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दो साल में यह नया ब्लॉक बन जाएगा। आधारशिला कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक शोएब इकबाल, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अनिल अग्रवाल, स्वास्थ्य सचिव संदीप कुमार, चीफ इंजीनियर संजीव रस्तोगी, सेंट्रल दिल्ली के जिलाधिकारी आर. गोपी कृष्णन, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।