{"_id":"60082c598ebc3e31f54c88de","slug":"world-book-fair-2021-goes-virtual-this-year-no-fair-at-pragati-maidan-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पुस्तक मेले के लिए नहीं आना होगा प्रगति मैदान, घर बैठे देखें पसंद की पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पुस्तक मेले के लिए नहीं आना होगा प्रगति मैदान, घर बैठे देखें पसंद की पुस्तकें
Wed, 20 Jan 2021 06:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 20 Jan 2021 06:43 PM IST
सार
-नई शिक्षा नीति थीम पर 12 से 15 फरवरी तक वर्चुअल मेला, पोर्टल के जरिये जुड़ सकेंगे
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार विश्व पुस्तक मेला पहली बार वर्चुअल मोड में होगा। नई शिक्षा नीति थीम पर आधारित यह मेला 12 से 15 फरवरी तक चलेगा। इस मेला से जुड़ने के लिए पाठकों और दर्शकों को शिक्षा मंत्रालय के तहत नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। सुबह 11 से शाम 8 बजे तक मेले से लोग घर बैठे जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक, कोरोना संकट के कारण एनबीटी ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2021 वर्चुअल आयोजित करने का फैसला किया है। प्रगति मैदान की जगह इस बार यह मेला ऑनलाइन चलेगा। इसमें बच्चों का कोना, सेमिनार से लेसकर पुस्तक विमोचन सब होगा। दर्शकों को थीम से लेकर इसमें विभिन्न पवेलियन की जानकारी मिलेगी। दर्शकों की मदद के लिए हेल्पडेस्क भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
एक हजार प्रकाशक लेंगे हिस्सा
इस मेले को दुनिया का सबसे बड़ा पुस्तक मेला बनाने पर जोर रहेगा। इसमें एक हजार प्रकाशक हिस्सा लेंगे। इसमें प्रतिदिन साहित्य अकादमी के पांच कार्यक्रम होंगे। रोजाना 20 हजार तक दर्शकों को लाने पर फोकस रहेगा।
विज्ञापन