फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Women wrestlers said Brijbhushan had molested on the pretext of checking the pattern of breath

Delhi : अदालत में महिला पहलवानों ने कहा- सांस का पैटर्न जांचने के बहाने बृजभूषण ने की थी छेड़छाड़, धमकी दी

Sun, 27 Aug 2023 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Aug 2023 03:45 AM IST
सार

महिला पहलवानों की और से पेश वरिष्ठ वकील रेबेका जॉन ने दलील दी कि महिला पहलवानों के बयानों और दस्तावेजों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं। सभी महिला शिकायतकर्ताओं ने आरोपी के रूप में बृज भूषण की ओर इशारा किया है।

विज्ञापन
Women wrestlers said Brijbhushan had molested on the pretext of checking the pattern of breath
बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राउज एवेन्यू के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल के समक्ष छह महिला पहलवानों ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के तत्कालीन प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सांस लेने के पैटर्न की जांच करने के बहाने उनकी छाती को छुआ था। सभी महिला पहलवानों ने आरोपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महिला पहलवानों की और से पेश वरिष्ठ वकील रेबेका जॉन ने दलील दी कि महिला पहलवानों के बयानों और दस्तावेजों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं। सभी महिला शिकायतकर्ताओं ने आरोपी के रूप में बृज भूषण की ओर इशारा किया है।
विज्ञापन


गवाहों के बयानों से उनके बयानों की पुष्टि हुई। बयान से यह स्थापित होता है कि बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत यौन उत्पीड़न का अपराध बनता है। दिल्ली पुलिस यौन उत्पीड़न के मामले में भाजपा सांसद के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर चुकी है। अब मामला आरोप तय करने के बहस के चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी छह महिलाओं ने अदालत को बताया कि आरोपी ने उनकी सांसों की जांच करने के बहाने उनकी टी-शर्ट में अपना हाथ डाला और उनकी सहमति के बिना उनके निजी अंगों को हाथ लगाया। उन्होंने तर्क दिया कि इन महिलाओं ने अपनी परेशानी के बारे में बात की थी। उन्होंने कभी भी पुरुष पहलवानों के साथ ऐसा नहीं किया। इससे आपराधिक बल और हमले की परिभाषा पूरी होती है। ब्रज भूषण न तो डॉक्टर हैं और न ही ऐसा करने के लिए अधिकृत।


ट्वीट करने पर दी थी धमकी
उन्होंने एक और घटना का भी जिक्र किया। इसमें आरोपी ने डब्ल्यूएफआई कार्यालय में शिकायतकर्ताओं में से एक को उस ट्वीट पर धमकी दी थी जो उसने फ्रांस में खेल में खराब प्रदर्शन के बाद पोस्ट किया था। ट्वीट में खिलाड़ी ने टीम को आवश्यक सुविधाएं प्रदान नहीं करने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed