फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Women director arrested for cheating crores of traders

व्यापारियों से करोड़ों की ठगी में शामिल महिला निदेशक गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2020 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Women director arrested for cheating crores of traders
व्यापारियों से करोड़ों की ठगी में महिला निदेशक गिरफ्तार
विज्ञापन

नई दिल्ली। कई व्यापारियों से ढाई करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाली कंपनी की महिला निदेशक को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला ने अपने सहयोगी निदेशक के साथ मिलकर ठगी का अनोखा तरीका निकाला था। आरोपी पहले खरीदे गए सामान के एवज में पोस्ट डेटेड चेक जारी करते थे और बाद में सामान लेकर बैंक से भुगतान रुकवा देते थे।

ज्वाइंट सीपी ओपी मिश्रा के मुताबिक, गत वर्ष 31 जनवरी को इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। जसोला विहार स्थित वीपीजी स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के निदेशक अभिषेक त्यागी और एक अन्य महिला निदेशक के खिलाफ अशोक कुमार समेत 10 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पहले कंपनी उनसे कम मात्रा में चावल, ड्राई फ्रूट्स, तेल आदि खरीदती थी। शुरुआत में विश्वास जमाने के लिए कंपनी समय पर भुगतान करती रही। बाद में भारी मात्रा में सामान खरीदकर उसका भुगतान नहीं किया। करोड़ों की ठगी करने के बाद दोनों निदेशकों ने खुद को कंपनी की सदस्यता से अलग कर लिया। आरोपियों ने ऑफिस के चपरासियों को कंपनी का निदेशक बना दिया था। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी अभिषेक त्यागी दर्जनभर मामलों में शामिल रहा है। उसने संगरूर जेल में रहते समय मुंबई की एक महिला को फिरौती की कॉल भी की थी। पुलिस ने महिला आरोपी की तलाश में उत्तराखंड और दिल्ली में कई जगह छापेमारी की और आखिरकार उसे दिल्ली स्थित उसके घर से गिरफ्तार करने में सफल हुई। अभिषेक त्यागी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed