फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Women are still insecure a lot of work needs to be done

Delhi News: केजरीवाल ने कहा- महिलाएं आज भी असुरक्षित, बहुत काम करने की जरूरत

Sun, 12 Mar 2023 04:38 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 12 Mar 2023 04:38 AM IST
सार

आयोग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर में पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। 

विज्ञापन
Women are still insecure a lot of work needs to be done
सीएम अरविंद केजरीवाल

विस्तार

महिलाएं आज भी असुरक्षित हैं, हमें अभी बहुत काम करने की जरूरत है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जब तक जन आंदोलन नहीं बनाएंगे तब तक कुछ नहीं होगा। महिलाओं की सुरक्षा प्रदान करने का सबसे बड़ा काम समाज का है। जब तक समाज का एक-एक व्यक्ति इसे जिम्मेदारी नहीं समझेगा तब तक महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में मार्शल लगाए थे। महिलाएं अब बिना किसी डर के बसों में सफर कर पाती हैं। पूरी दिल्ली में कोने-कोने में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह बातें दिल्ली महिला आयोग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। आयोग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर में पुरस्कार समारोह आयोजित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन 90 पुरुषों और महिलाओं को को सम्मानित किया, जिन्होंने महिलाओं के लिए काम किया है। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि आयु एक संख्या मात्र है, ये आज सार्थक साबित हुआ है। यहां जिन लोगों को लाया गया है, यह बहुत खास है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर उन्होंने कहा कि होली वाले वीडियो में देखा जा रहा है कि महिलाओं के साथ बदतमीजी हो रही है और लोग चुपचाप देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के 22 बहादुर अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें स्वर्गीय एएसआई शंभू दयाल थे, जो दिल्ली में झपटमार से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। केजरीवाल ने सबसे वरिष्ठ महिला सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल ऋचा दत्त को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने 2022 में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाली बीएसएफ की सीमा भवानी मोटरसाइकिल टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। 

आर्मी ऑप्स कंट्रोल के तहत कश्मीर में फॉरवर्ड डिफेंस लोकेलिटी की कमान संभालने वाली देश की पहली महिला बीएसएफ अधिकारी तनुश्री पारिख को पुरस्कृत किया। सीमा सड़क संगठन से कर्नल अर्चना सूद सैन्य पुलिस के कोर में तैनात होने वाली पहली महिला हैं। वह सीमा सड़क कार्य बल की कमान संभालने वाली पहली अधिकारी भी हैं। 

विंग कमांडर दीपिका मिश्रा भारतीय वायु सेना की सारंग डिस्प्ले टीम में चुनी जाने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। जिन्हें कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने डीटीसी की 31 महिला बस चालकों के साथ-साथ कुछ आम लोगों को उनकी बहादुरी और असाधारण कार्य के लिए सम्मानित किया। आयोग ने एसिड अटैक पीड़िता शबनम को भी सम्मानित किया, जिन्होंने दिक्कतों का सामना करने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाया। आयोग ने छह ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के एक बैंड समूह को भी सम्मानित किया। 

सिक्स पैक बैंड सभी ट्रांसजेंडर कलाकारों का एक प्रसिद्ध पॉप संगीत बैंड है। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध कान फिल्म समारोह में भी प्रदर्शन किया, जहां उन्हें प्रतिष्ठित कान ग्रांड प्रिक्स ग्लास लॉयन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद और राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी मौजूद थे। 

दृढ़ विश्वास, कड़ी मेहनत और निरंतरता असंभव को संभव बना सकती है
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 105 साल की कुट्टीयम्मा, 105 साल की रामबाई और 95 साल की भगवानी देवी डागर को भी सम्मानित किया। 104 साल की उम्र में कुट्टीयम्मा कोंथी ने केरल जिला साक्षरता परीक्षा में 89 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ विश्वास, कड़ी मेहनत और निरंतरता असंभव को संभव बना सकती है।


सुपर दादी राम बाई 105 वर्ष की आयु में विभिन्न एथलेटिक्स मीट में कई स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी हैं। भगवानी ने वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप फिनलैंड में भारत के लिए तीन पदक जीते। उन्होंने 24.74 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed