{"_id":"6022f3878ebc3e4c60560bfc","slug":"woman-strangled-to-death-at-home-ashram-news-noi564767189","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में महिला की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में महिला की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
नई दिल्ली। किशनगढ़ थाना इलाके में सोमवार रात एक महिला की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय पति तुगलकाबाद गया हुआ था, जबकि महिला का दोस्त घर में था। वही महिला को लेकर फोर्टिस अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची किशनगढ़ थाना पुलिस महिला के पति शाकिब व दोस्त सुमित से पूछताछ कर रही है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि मूल रूप से यूपी में बुलंदशहर की रहने वाली तरन्नुम उर्फ हिना (32) पति शाकिब के साथ किशनगढ़ गांव में किराए पर रहती थी। तरन्नुम का दोस्त सुमित भी इनके साथ रहता था। तरन्नुम व शाकिब के दो बच्चे हैं, जो बुलंदशहर में दादा-दादी के पास रहते हैं। शाकिब की किशनगढ़ इलाके में मीट की दुकान है। सोमवार रात करीब ढ़ाई बजे सुमित तरन्नुम को घायलावस्था में फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचा। उसका गला रेता हुआ था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुमित ने पुलिस को बताया कि रात में वह तरन्नुम के घर में था, तभी तीन बदमाश घुसे। आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और चाकू से गला रेतकर तरन्नुम की हत्या कर दी। जाते हुए बदमाशों ने उसके पैर खोल दिए थे। वह तरन्नुम को अस्पताल लेकर गया। पति शाकिब ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि तीनों ने साथ में खाना खाया था। इसके बाद वह किसी काम से तुगलकाबाद चला गया था। उसने हाल ही में तुगलकाबाद में 25 गज का प्लाट खरीदा था।