फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman strangled husband to death with lovers in budh vihar delhi

महिला ने प्रेमियों के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या की, पुलिस ने एक प्रेमी को किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Fri, 21 Aug 2020 01:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman strangled husband to death with lovers in budh vihar delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

बुध विहार थाना पुलिस एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और महिला के एक प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार एक अन्य प्रेमी की तलाश में जुटी है। आरोपी महिला ने पूछताछ में खुलासा किया है कि पति से उम्र ज्यादा होने की वजह से वह खुश नहीं थी। साथ ही पति के संपति को अपने नाम पर हस्तांतरित करना चाहती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता था। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त पी के मिश्रा ने बताया कि बुध विहार थाना पुलिस को 18 अगस्त को ब्रह्मशक्ति अस्पताल से एक व्यक्ति के खुदकुशी किए जाने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृत व्यक्ति के परिवार वालों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी प्रियंका (30) ने बताया कि उसके पति की तबियत खराब रहती थी। जिससे तंग आकर उसने खुदकुशी की है। लेकिन गले पर निशान और प्रियंका के लगातार बयान बदलने से पुलिस को उसपर शक हुआ। लगातार पूछताछ में प्रियंका ने गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या की है। उसका पति उसकी शारीरिक इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
उसने बताया कि अपनी बहन के जरिए मुरादनगर में उसकी मुलाकात वीरू वर्मा से हुई। उनके बीच अवैध संबंध बन गए। प्रियंका अकसर वीरू से मिलने उसके घर जाने लगी। जहां उसकी मुलाकात वीरू के छोटे भाई करण से हुई। इनके बीच भी अवैध संबंध बन गए।


उधर प्रियंका ने अपनी पत्नी को वापस आने को कहा तो वह अपने साथ वीरू और करण को भी दिल्ली ले आई। उसने दोनों को अपना चचेरा भाई बताया। पति के घर में रहने से तीनों असहज महसूस करते थे। इसलिए तीनों ने उसकी हत्या की साजिश रची। पहले उसे खाने में जहरीला पदार्थ दिया गया। बेहोशी होने पर आरोपियों ने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। प्रियंका के निशानदेही पर पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर लिया है जबकि वीरू की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed