फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman SI injured after being hit by manjha

मांझे की चपेट में आने से महिला एसआई घायल

Thu, 21 Oct 2021 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Woman SI injured after being hit by manjha
नई दिल्ली। लाख प्रयासों के बाद भी राजधानी में चीनी मांझे पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। कोई न कोई इसकी चपेट में आकर घायल हो ही जाता है। इसी क्रम में मध्य दिल्ली के दरियागंज में ऐसे ही एक मामले में दिल्ली पुलिस की महिला एसआई बुरी तरह जख्मी हो गईं। उनके माथे और नाक पर गहरा कट लग गया। पीड़िता सरोजनी (48) खुद ही एलएनजेपी अस्पताल पहुंचीं, जहां उनका इलाज हुआ। सरोजनी को कई टांके लगे हैं। मामले की सूचना मिलते ही दरियागंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई। बाद में उनका बयान लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मध्य जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरोजनी दिल्ली पुलिस में एसआई हैं। उनकी तैनाती दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के दरियागंज ट्रैफिक सर्किल में है। वह परिवार के साथ रोहिणी में रहती हैं। मंगलवार को सरोजनी की दोपहर 3 से रात 11 बजे तक ड्यूटी थी। दोपहर करीब 2.45 बजे वह स्कूटी से ड्यूटी पर आ रही थीं। जैसे ही वह राजघाट से अंबेडकर स्टेडियम की ओर बढ़ीं, तो उसी दौरान बस टर्मिनल के गेट के पास अचानक उनके हेलमेट पर चीनी मांझा उलझ गया। सरोजनी ने आधा हेलमेट लगाया हुआ था। जैसे ही वह आगे बढ़ीं, तो मांझे से उनका माथे और नाक पर गहरा कट लग गया, उन्होंने किसी तरह स्कूटी रोकी। माथे से खून बहने लगा। तुरंत वह ऑटो रुकवाकर सीधे अस्पताल पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed