फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   woman shot dead in Shahdara Delhi

घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या: पति से अलग रहती थी मृतक, फैक्टरी में करती थी सिलाई का काम

Mon, 14 Mar 2022 11:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Mar 2022 11:19 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में महिला की दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है। महिला को घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
woman shot dead in Shahdara Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिले के गांधी नगर इलाके में सोमवार सुबह बदमाशों ने एक महिला की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने महिला पर आठ से दस राउंड गोलियां चलाई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतका की शिनाख्त फातिमा (38) के रूप में हुई है। महिला अपने पति से अलग अकेली रहती थी। 
विज्ञापन


हत्या किसने और क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि आपसी रंजिश में महिला की हत्या हुई। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने के प्रयास कर रही है। गांधी नगर थाना पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फातिमा परिवार के साथ पहले कल्याणपुरी इलाके में रहती थी। इसके परिवार में पति यूसुफ के अलावा दो बेटी व एक बेटा है। यूसुफ पीडब्ल्यूडी में चालक है। पिछले काफी समय से पति-पत्नी में विवाद था। इसकी वजह से फातिमा ने पति से अलग पुराने सीलमपुर इलाके में रहना शुरू कर दिया था। वह फैक्टरी में सिलाई का काम करती थी। सोमवार सुबह वह घर में मौजूद थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच करीब 9.50 बजे अज्ञात बदमाश उसके घर में घुसे और उस पर बेहद नजदीक से गोलियां बरसां दी। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज आई तो मोहल्ले के लोग वहां इकट्ठे हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। 

क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। बाद में छानबीन के बाद शव को कब्जे में लिया गया। घटना के समय फातिमा का पति अपने भाई के पास लोनी गया हुआ था। पुलिस ने उसे फोन कर सूचना दी। यूसुफ तुरंत वहां पहुंचा। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। उसे अब अपने बच्चों की चिंता सता रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed